शाहीन अफरीदी ने हैरी ब्रूक से निकाला पाकिस्तानी कनेक्शन; बोले- हमारी अच्छी दोस्ती है, क्योंकि...

Md.Akram पाल्लेकल, भाषा
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक जमाया। पेसर शाहीन अफरीदी ने हार के बाद ब्रूक से पाकिस्तानी कनेक्शन निकाला।

शाहीन अफरीदी ने हैरी ब्रूक से निकाला पाकिस्तानी कनेक्शन; बोले- हमारी अच्छी दोस्ती है, क्योंकि...

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार शतक लगाकर इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ले जाने वाले कप्तान हैरी ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। ब्रूक ने सुपर आठ के मुकाबले में मंगलवार को 50 गेंद में शतक जड़ा। अफरीदी ने मैच के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि यह उसके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। उसने खालिस क्रिकेट शॉट्स खेले। विकेट आसान नहीं था।'' उन्होंने कहा, ''उनके सारे बल्लेबाज जूझ रहे थे लेकिन उसने बेहतरीन पारी खेली।'' अफरीदी ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन उनकी टीम दो विकेट से हार गई।

मैच के दौरान अफरीदी ने ब्रूक से हाथ मिलाकर उनकी पारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ''वह इसका हकदार था। यह विश्व स्तरीय पारी थी। हैरी और मैं पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में साथ खेले हैं और हमारी अच्छी दोस्ती है। उसने लाहौर कलंदर्स के लिए खेला था।'' पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब किस्मत के भरोसे हैं लेकिन अफरीदी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, ''क्रिकेट में ऐसा होता है लेकिन अभी भी हम टूर्नामेंट में है और कुछ भी हो सकता है। पहले हमे श्रीलंका को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड हार जाए।''

ब्रुक की पारी से इंग्लैंड नेसुपर आठ चरण के रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच गेंद शेष रहते हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 'प्लेयर ऑफ द मैच' ब्रुक ने 51 गेंद में 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके पहले शतक से इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 166 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। ब्रुक ने पावरप्ले में तीन और 58 रन तक चार विकेट गंवाने के बावजूद पांचवें विकेट के लिए सैम कुरेन (15 गेंद में 16 रन) के साथ 45 और विल जैक्स (23 गेंद में 28 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

अफरीदी ने चार जबकि उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए। टीम में वापसी कर रहे अफरीदी ने लक्ष्य का बचाव करते हुए पहली गेंद पर ही फिल सॉल्ट को चलता करने के बाद अपने अगले ओवर में खराब लय में चल रहे जोस बटलर (दो) को पवेलियन की राह दिखा दी। दोनों का कैच विकेटकीपर उस्मान खान ने पकड़ा। अफरीदी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जैकब बेथल (आठ) डीप स्क्वायर लेग पर फरहान के द्वारा लपके गए। इससे पहले, शानदार लय में चल रहे साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में 63 रन की पारी से पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।