Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shaheen Afridi Stirs Controversy Ahead Of India vs Pakistan T20 World Cup Clash We Will Respond
हम जवाब देंगे; टी20 वर्ल्ड कप से पहले शाहीन अफरीदी ने भारत के लिए क्या कहा?

हम जवाब देंगे; टी20 वर्ल्ड कप से पहले शाहीन अफरीदी ने भारत के लिए क्या कहा?

संक्षेप:

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने भारत का नाम लिए बिना कहा है कि हम उन्हें जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Jan 09, 2026 07:39 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच जारी राजनेतिक तनाव के बीच बहुत समय से IND vs PAK द्वीपक्षीय सीरीज नहीं हुई है, मगर अब बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों टीमों के बीच हालात अच्छे नहीं दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल हुए पुलवामा अटैक के बाद भारत ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान का बॉयकॉट करने के कई तरीके अपनाए। भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद तो खिलाड़ियों ने मैच खत्म पर भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:NZ सीरीज से पहले अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट, 11 जनवरी को पहला मैच

एशिया कप 2025 में सबसे पहले इसकी झलक देखने को मिली थी। इस टूर्नामेंट में तीन बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी और हर बार भारत ने जीत दर्ज की थी। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच भी काफी तकरार देखने को मिली थी।

एशिया कप का खिताब जीतने के बावजूद भारतीय टीम के पास ट्रॉफी नहीं है क्योंकि टीम इंडिया ने एसीसी चीफ मोहसीन नकवी जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी मुख्या हैं उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

अब हर किसी की नजरें 15 फरवरी को होने वाले इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच पर टिकी है। इस मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों का बर्ताव कैसा रहता है यह देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश की ड्रामेबाजी नहीं हो रही खत्म, ICC को दूसरा लेटर लिखकर दिया ये जवाब

इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने भारत का नाम लिए बिना कहा है कि हम उन्हें जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए, 33 टेस्ट, 71 वनडे और 96 T20I खेल चुके अफरीदी ने कहा, "सरहद पार के लोगों ने खेल भावना का उल्लंघन किया, लेकिन हमारा काम क्रिकेट खेलना है, और हमारा फोकस उसी पर है। हम मैदान पर जवाब देने की कोशिश करेंगे।"

डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A में एक साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगा। वहीं पाकिस्तान अपना पहला मैच पहले ही दिन नीदरलैंड्स से भिड़ेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |