उम्मीद है कि न्यूजीलैंड…; पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें किस पर टिकी? शाहीन अफरीदी ने खुलकर कही ये बात

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की किस्मत अब उनके हाथ में नहीं रह गई है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ पाकिस्तान को अब न्यूजीलैंड की हार की दुआ करनी होगी। 

उम्मीद है कि न्यूजीलैंड…; पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें किस पर टिकी? शाहीन अफरीदी ने खुलकर कही ये बात

इंग्लैंड से मिली 2 विकेट से हार के बाद पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें उनके खुद के हाथों में नहीं है। पाकिस्तान का सुपर-8 में अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ है। पाकिस्तान को उस मैच को तो जीताना होगा साथ ही दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अगले दो में से एक मैच हारे। इस स्थिति में भी मामला नेट रन रेट पर जाकर अटकेगा क्योंकि दोनों टीमों के खाते में 3-3 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर न्यूजीलैंड दोनों मैच हारता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। शाहीन अफरीदी भी दुआ कर रहे हैं कि न्यूजीलैंड हार जाए।

इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन देकर 4 विकेट लेने वाले शाहीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं। लेकिन हम अभी भी टूर्नामेंट में हैं, कुछ भी हो सकता है। हम सोच रहे हैं कि हमें यह एक मौका मिले। सबसे पहले, हमें यह मैच जीतना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि न्यूजीलैंड अपना मैच हार जाएगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस तरह के विकेट पर आपको एक पार्टनरशिप की जरूरत होती है और आपको किसी ऐसे बैट्समैन की जरूरत होती है जो बीच के ओवरों में बैटिंग कर सके। लेकिन बदकिस्मती से हमने लगातार विकेट गंवाए, यही वजह है कि हम 180 से 190 का स्कोर नहीं बना पाए।"

यह अंतर ब्रूक की इनिंग्स में साफ दिख रहा था। जब पाकिस्तान पार्टनरशिप बनाने के लिए जूझ रहा था, ब्रूक ने इंग्लैंड के चेज को साफ और कंट्रोल के साथ संभाला।

शाहीन ने कहा, "अगर आप एक तरफ देखें, हैरी ब्रूक, जिस तरह से वह खेल रहे थे, विकेट गिर रहे थे, लेकिन वह अभी भी क्रीज पर थे। वह स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे और पार्टनरशिप बना रहे थे। मुझे लगता है कि हमने वह मौका गंवा दिया।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।