Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shafali Verma created history despite Missing out on century in IND vs SA Final Breaks Punam Raut Virender Sehwag Record
शेफाली वर्मा ने फाइनल में शतक से चूकने के बावजूद रचा इतिहास, पूनम और सहवाग का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

शेफाली वर्मा ने फाइनल में शतक से चूकने के बावजूद रचा इतिहास, पूनम और सहवाग का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

संक्षेप:

India Women vs South Africa Women: युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में शतक से चूक गईं। हालांकि, शेफाली ने एक जबर्दस्त इतिहास रच डाला।

Sun, 2 Nov 2025 07:50 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 सेमीफाइनल में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद फ्लॉप रही थीं। हालांकि, शेफाली रविवार को फाइनल में अलग ही टच में नजर आईं। उन्होंने नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने स्मृति मंधाना (58 गेंदों में 45) के संग पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं। शेफाली भले ही अपने पहले वनडे शतक से चूक गईं लेकिन उन्होंने एक जबर्दस्त इतिहास रच डाला। वह वर्ल्ड कप फाइनल में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय क्रिकेटर (महिला/पुरुष) बन गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

21 वर्षीय शेफाली ने पूनम राउत और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वह भारत के लिए वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली महिला प्लेयर हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूनम के नाम दर्ज था। पूर्व बल्लेबाज पूनम ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 115 गेंदों में 86 रन जुटाए थे, जिसमें चार चौके और एक सिक्स है। भारत को फाइनल में 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के हाथों 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम दर्ज है।

ये भी पढ़ें:मंधाना ने रचा इतिहास, टूटा मिताली का रिकॉर्ड; इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय

पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में 12 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 97 रन बनाए थे। भारत ने 275 रनों का टारगेट चेज करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की थी। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध खिताबी मुकाबले में 79 गेंदों में नाबाद 91 रन जुटाए थे। उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए। पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के सामने फाइनल में 81 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के हैं। भारत को तब फाइनल में 125 रनों से हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 359/2 का स्कोर बनाया था।

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी

97 - गौतम गंभीर (2011)

91* - एमएस धोनी (2011)

87 - शेफाली वर्मा (2025)

86 - पुनम राउत (2017)

82 - वीरेंद्र सहवाग (2003)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |