IND vs PAK: शैफाली वर्मा ने तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली विमेंस क्रिकेटर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शैफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भले ही 12 रनों की पारी खेली हो, मगर इस पारी के दम पर वह 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही। शैफाली ने विमेंस टी20 में 3000 रन का आंकड़ा छुआ।

Shafali Verma
शैफाली वर्मा

शैफाली वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में महज 12 रन बनाकर आउट हो गईं, मगर इन 12 रनों के दम पर उन्होंने 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। जी हां, उन्होंने पारी में 7 रन बनाते ही विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छुआ। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली सबसे तेज और युवा खिलाड़ी बन गई हैं। बता दें, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। भारत के स्पिनर्स के जाल में पाकिस्तान की टीम ऐसी फंसी की पूरी टीम 55 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में इस स्कोर को चेज कर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई।

3000 WT20I रन बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

शैफाली वर्मा विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई है। 22 साल 220 दिन की उम्र में उन्होंने यह कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड की गैबी लुईस के नाम था, जिन्होंने 24 साल 247 दिन की उम्र में 3000 टी20 रन बनाए थे। इस लिस्ट में स्मृति मंधाना भी मौजूद हैं, जिन्होंने 27 साल 171 दिन की उम्र में 3000 रन का आंकड़ा छुआ था।

बता दें, विमेंस क्या मेंस क्रिकेट में भी कोई शैफाली वर्मा से कम की उम्र में 3000 टी20 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। मेंस T20I में यह रिकॉर्ड मलेशिया के वीरनदीप सिंह के नाम है, जिन्होंने 26 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, फुल-मेंबर देशों में यह रिकॉर्ड बाबर आजम (उम्र 28) के नाम दर्ज है।

प्लेयरउम्र
शैफाली वर्मा (भारत)22 साल, 220 दिन
गैबी लुईस (आयरलैंड)24 साल, 247 दिन
ईशा ओझा (यूएई)27 साल, 139 दिन
स्मृति मंधाना (भारत)27 साल, 171 दिन
हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)27 साल, 347 दिन

सबसे तेज 3000 WT20I रन

शैफाली वर्मा ने सिर्फ 2321 गेंदों में 3000 रन पूरे करके (गेंदों में) इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाली दुनिया की सबसे तेज महिला खिलाड़ी भी बन गईं हैं। यह रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की महान खिलाड़ी एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2321 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

शैफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा

शैफाली उप-कप्तान स्मृति और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद यह बड़ा माइलस्टोन हासिल करने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला हैं। उन्होंने दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ा और (पारी के हिसाब से) यह माइलस्टोन हासिल करने वाली सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। शैफाली ने सबसे छोटे फॉर्मेट में 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ113 पारियां लीं। जबकि मंधाना ने 122 तो हरमनप्रीत ने 135 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

बता दें, विमेंस क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के नाम है, जिन्होंने 100 पारियों में यह कारनामा किया था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शैफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया बड़ा कारनामा