BBL में खेलकर फॉर्म और फिटनेस हासिल करने पर शादाब की नजरें, T20 WC में चाहते हैं खेलना

Dec 12, 2025 02:43 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

कंधे की चोट के कारण लगभग छह सप्ताह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे शादाब खान टीम में अपनी जगह दोबारा हासिल करने को लेकर उत्सुक हैं। शादाब खान बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

BBL में खेलकर फॉर्म और फिटनेस हासिल करने पर शादाब की नजरें, T20 WC में चाहते हैं खेलना

टी20 विश्व कप से पहले टीम में अपनी जगह वापिस पाने को बेताब पाकिस्तानी हरफनमौला शादाब खान अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने के लिये बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं । कंधे की चोट के कारण वह छह सप्ताह से टीम से दूर हैं ।

सिडनी थंडर्स के लिये खेलने वाले शादाब ने वर्चुअल बातचीत में कहा ,‘‘ऑस्ट्रेलिया में किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण है और अगर मैं अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित कर सका तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का दावा पुख्ता होगा।’’ उन्होंने कहा कि पहली बार इतने पाकिस्तानी क्रिकेटर बिग बैश लीग खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम आस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप फाइनल हारे थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में बड़ी तादाद में पाकिस्तानी और एशियाई समुदाय रहता है।’’ बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान पहली बार बिग बैश खेल रहे हैं जबकि शादाब, हसन अली और हारिस रऊफ पहले खेल चुके हैं।

शादाब की चोट उनके लिए एक बड़ा झटका थी, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा। टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ता उनसे मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन और पूरी तरह से फिट होने का प्रमाण चाहते हैं। बिग बैश लीग में उच्च-स्तरीय मुकाबले खेलने से शादाब को अपनी क्षमता और फिटनेस को परखने का एक आदर्श मौका मिलेगा।

शादाब खान पाकिस्तान टी20 टीम के उप-कप्तान रह चुके हैं और टीम के लिए एक महत्वपूर्ण लेग-स्पिनर और निचले क्रम के बल्लेबाज हैं। उनका लक्ष्य लीग में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को यह विश्वास दिलाना है कि वह विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। माना जा रहा है कि बिग बैश लीग में उनका प्रदर्शन ही यह तय करेगा कि वह टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर पाते हैं या नहीं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।