सलमान अली आगा से छिन सकती है पाकिस्तान की T20 टीम की कप्तानी, ये दिग्गज फिर बनेगा लीडर

सलमान अली आगा से छिन सकती है पाकिस्तान की T20 टीम की कप्तानी, ये दिग्गज फिर बनेगा लीडर

संक्षेप:

सलमान अली आगा से पाकिस्तान की T20 टीम की कप्तानी छिन सकती है। खासकर एशिया कप 2025 में जिस तरह का प्रदर्शन पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ किया था। उसे देखते हुए दिग्गज ऑलराउंडर शादाब खान को कप्तानी मिल सकती है।

Nov 11, 2025 05:51 pm ISTBhasha लाहौर
share

पाकिस्तान की T20 टीम के कप्तान इस समय तो सलमान अली आगा हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों के बाद अगर कप्तानी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंप दी जाए तो हैरान मत होना। टी20 एशिया कप 2025 में जिस तरह का प्रदर्शन पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ किया था और तीनों मैच टूर्नामेंट में हारे थे, उसे देखते हुए सलमान अली आगा से कप्तानी छीनी जा सकती है। हालांकि, हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने टी20 सीरीज जीती थी, लेकिन अब पाकिस्तान को त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। उस सीरीज में कप्तानी दिग्गज ऑलराउंडर शादाब खान करते हुए नजर आ सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान को 17 नवंबर से लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जा सकता है। इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल है। कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे शादाब ने हाल ही में लाहौर में एक अभ्यास मैच खेला था। इस दौरान चयनकर्ताओं की उन पर कड़ी नजर थी, जिनमें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख आकिब जावेद भी शामिल थे। अब खबर ये भी है कि शादाब खान अगर वापसी करते हैं तो उन्हें सलमान अली आगा की जगह टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

चयनकर्ताओं के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि शादाब कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।’’ शादाब ने कुछ टी20 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। वह पाकिस्तान की तरफ से आखिरी बार इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेले थे। शादाब खान ने अब तक 6 मैचों में पाकिस्तान की टीम की कप्तानी की है। इन 6 टी20 मैचों में से चार मैच पाकिस्तान ने जीते थे और दो मैच गंवाए थे। सलमान अली आगा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वे इस दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और न ही टीम ने कुछ खास कमाल किया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |