50 ओवर में 564 रन, 477 से जीता मैच; U19 क्रिकेट में इस टीम ने मचाई तबाही

50 ओवर में 564 रन, 477 से जीता मैच; U19 क्रिकेट में इस टीम ने मचाई तबाही

संक्षेप:

सैलंगोर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 564 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया। इस दौरान उनके बल्लेबाज मोहम्मद अकरम एबीडी मालेक ने दोहरा शतक भी जड़ा।

Oct 07, 2025 07:49 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 ओवर के खेल में अभी तक 500 रन का आंकड़ा पार नहीं हुआ है, मगर हाल ही में मलेशिया अंडर-19 इंटर स्टेट चैंपियनशिप में ऐसा हुआ। सैलंगोर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 564 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया। इस दौरान उनके बल्लेबाज मोहम्मद अकरम एबीडी मालेक ने दोहरा शतक भी जड़ा। हैरान की बात यह रही सैलंगोर की टीम ने यह मैच 447 रनों के बड़े अंतर से जीता। इतना स्कोर तो कई टीमें कभी-कभी टेस्ट क्रिकेट में भी नहीं बना पाती। मोहम्मद अकरम को उनकी हैरतअंगेज पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
किसके नाम सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड? ENG को पछाड़ने के करीब भारत

पुत्राजाया के खिलाफ हुए इस मुकाबले में सैलंगोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। मोहम्मद अकरम एबीडी मालेक ने 97 गेंदों पर 11 चौकों और 23 गगनचुंबी छक्कों के साथ 217 रन बनाए। इस दौरान अब्दुल हैजद और नागिनेश्वरन स्थनाकुमरण ने अर्धशतक जड़ उनका साथ दिया। सैलंगोर की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 564 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

read moreये भी पढ़ें:
SA की जीत से पाकिस्तान बना सबसे फिसड्डी, भारत की नबंर-1 की गद्दी भी खतरे में

इतने बड़े स्कोर को देखते हुए पुत्राजाया की टीम के वैसे ही पसीने छूट गए होंगे। उनकी टीम पर पड़ा यह प्रेशर स्कोरबोर्ड पर साफ देखने को मिला जब वह 87 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पुत्राजाया की टीम इतनी पिटाई खाने के बाद 21.5 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई। सैलंगोर ने इस तरह यह मैच 477 रनों की विशाल अंतर से अपने नाम किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |