Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sean Williams Smashes Century against WTC Champions South Africa Surpasses Hamilton Masakadza in ZIM vs SA 1st Test
विलियम्स ने WTC चैंपियन के खिलाफ जड़ा रिकॉर्ड शतक, ये कमाल करने वाले जिम्बाब्वे के दूसरे प्लेयर

विलियम्स ने WTC चैंपियन के खिलाफ जड़ा रिकॉर्ड शतक, ये कमाल करने वाले जिम्बाब्वे के दूसरे प्लेयर

संक्षेप:

Sean Williams Century: जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में रिकॉर्ड शतक ठोका। उन्होंने हैमिल्टन मसाकाद्जा को पछाड़ दिया है।

Sun, 29 June 2025 07:12 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन रविवार को अनुभवी ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के खिलाफ रिकॉर्ड शतक ठोका। उन्होंने 122 गेंदो में सेंचुरी कंप्लीट की। यह विलियम्स के टेस्ट करियर का छठा शतक है। वह जिम्बाब्वे के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने ब्रेंडन टेलर और ग्रांट फ्लावर की बराबरी की, जिन्होंने छह-छह सेंचुरी जमाई। विलियम्स ने हैमिल्टन मसाकाद्जा को पछाड़ा है। हैमिल्टन ने पांच टेस्ट शतक जमाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक टेस्ट सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड एंडी फ्लावर के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में 63 टेस्ट मैचों में 12 शतक बनाए। विलियम्स दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा फ्लावर ने यह कमाल किया। मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के 418/9 के जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में टी ब्रेक तक 54 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन जुटाए। ओपनर ब्रायन बेनेट (19) कन्कशन के कारण मैच से बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें:हम इस कमी के बावजूद बने चैंपियन… रबाडा ने कबूला सच, AUS को बताया उम्रदराज टीम

क्वेना मफाका की बाउंसर बेनेट के हेलमेट पर लगी थी। जिम्बाब्वे ने बेनेट के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रिंस मास्वारे को शामिल किया। ताकुदज्वानाशे काइटानो का खाता नहीं खुला। निक वेल्च (4) सस्ते में पवेलियन लौटे। ऐसे में विलियम्स ने कप्तान क्रेग एर्विन के साथ मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। एर्विन 90 गेंदो में 36 रन जोड़ने के बाद स्टंप आउट हुए। विलियम्स ने वेस्ली मधेवेरे (15) के संग 48 रनों की पार्टनरशिप की। वेस्ली एलबीडब्ल्यू हुए। मास्वारे (7) और विकेटकीपर तफादज्वा त्सिगा (9) का बल्ला नहीं चला।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |