इटली से स्कॉटलैंड ने लिया वर्ल्ड क्वालीफायर में मिली हार का बदला, वर्ल्ड कप में चखाया हार का स्वाद

Feb 09, 2026 06:31 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 में इटली को 73 रनों से बुरी तरह हराकर पिछले साल के यूरोप क्वालीफायर में मिली हार का बदला लिया। स्कॉटलैंड की टीम बांग्लादेश के स्थान पर टूर्नामेंट में खेलने उतरी है।

इटली से स्कॉटलैंड ने लिया वर्ल्ड क्वालीफायर में मिली हार का बदला, वर्ल्ड कप में चखाया हार का स्वाद

स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को इटली को 73 रन से रौंदकर पहली जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड की टीम के लिए ये जीत काफी खास है क्योंकि पिछले साल यूरोप क्वालीफायर में इटली ने उन्हें हराकर मुख्य टूर्नामेंट से बाहर किया था। अब कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड ने उस हार का बदला चुकता कर दिया और इटली को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड की टीम बांग्लादेश के स्थान पर टूर्नामेंट में खेलने उतरी है क्योंकि आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम को भारत भेजने से इनकार करने के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्कॉटलैंड के 208 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम ऑफ स्पिनर लीस्क (17 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने बेन मानेंती (52) के अर्धशतक और हैरी मानेंती (37) के साथ उनकी चौथे विकेट की 73 रन की साझेदारी के बावजूद 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड ने इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज मुन्से की 54 गेंद में दो छक्कों और 14 चौकों से 84 रन की पारी और माइकल जोन्स (37) के साथ पहले विकेट की उनकी 126 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 207 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट में 200 रन के आंकड़े को पार करने वाली पहली टीम बनी।

ब्रैंडन मैकमुलेन (नाबाद 41, 18 गेंद, चार छक्के) और लीस्क (नाबाद 22, पांच गेंद, दो छक्के, दो चौके) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लीस्क ने अंतिम ओवर में थॉमस ड्रेका पर दो छक्के और दो चौके से 22 रन जुटाए। इटली को मैच की शुरुआत में ही झटका लगा जब चौथे ओवर में कप्तान वेन मेडसन के बाएं कंधे में चोट लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाए।

पिछले साल जुलाई में यूरोपीय क्वालीफायर में चार मैच में इटली के खिलाफ एकमात्र हार के बाद स्कॉटलैंड की टीम विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूक गई थी। बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने के बाद स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में जगह मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरे इटली ने पहली ही गेंद पर जस्टिन मोस्का का विकेट गंवा दिया जिनका लीस्क की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर मुन्से ने शानदार कैच लपका। जेजे स्मट्स (22) ने लीस्क पर चौके से खाता खोलने के बाद ब्रेड व्हील की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा लेकिन ब्रेड क्यूरी की गेंद पर स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन को कैच दे बैठे।

एंथोनी मोस्का भी 13 रन बनाने के बाद मार्क वाट का शिकार बने। इटली ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 54 रन बनाए। मानेंती बंधुओं हैरी और बेन ने इसके बाद पारी को संभाला। हैरी ने ओलिवर डेविडसन पर दो छक्के मारने के बाद मैकमुलेन की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। इटली के रनों का शतक 11 ओवर में पूरा हुआ। बेन ने वाट पर लगातार दो चौके मारे लेकिन हैरी लीस्क की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर मुन्से को कैच दे बैठे। उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौका मारा।

हैरी ने डेविडसन पर छक्के के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। वह हालांकि एक गेंद बाद लॉन्ग ऑफ पर जोन्स को कैच दे बैठे। उन्होंने 31 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा। लीस्क ने ग्रांट स्टीवर्ट (02) और जियान पियरो मीडे (00) को पवेलियन भेजा। इटली को अंतिम पांच ओवर में 77 रन की दरकार थी लेकिन जल्द की उसकी पारी सिमट गई।

इससे पहले मेडसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुन्से शुरुआत से ही लय में नजर आए। उन्होंने पहले ही ओवर में अली हसन पर लगातार दो चौके मारे। इटली के गेंदबाजों ने शॉर्ट और बाहर की तरफ गेंदें फेंकीं जिनका मुन्से ने पूरा फायदा उठाया। मुन्से का 41 रन पर एंथोनी मोस्का ने कवर पर कैच छोड़ा जिसका फायदा उठाकर उन्होंने बेन के खिलाफ छक्का लगाकर सिर्फ 30 गेंद में अपना 14वां टी20 अर्धशतक पूरा किया।

शुरुआत में सतर्क रवैया अपनाने वाले जोन्स ने भी लय पकड़ी जिससे स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बनाए। इटली को 14वें ओवर में पहली सफलता मिली जब स्टीवर्ट ने विश्व कप में अपना पहला विकेट लिया। मुन्से ने लॉन्ग ऑन पर हैरी को कैच थमाया। जोन्स भी अगले ओवर में जेजे स्मट्स की गेंद पर हैरी को कैच दे बैठे जिसके बाद मैकमुलेन और लीस्क ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।