Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Scotland Cricket Board accept ICC s invite to play in T20 World Cup 2026 after Bangladesh withdrew
स्कॉटलैंड ने स्वीकार किया ICC का न्योता, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार है स्कॉटिश टीम

स्कॉटलैंड ने स्वीकार किया ICC का न्योता, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार है स्कॉटिश टीम

संक्षेप:

स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के इनविटेशन को स्वीकार कर लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में आईसीसी ने स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड को निमंत्रण भेजा था। 

Jan 25, 2026 11:45 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के इनविटेशन को स्वीकार कर लिया है। भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट से बांग्लादेश की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी का हिस्सा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड होगी। आईसीसी ने भी इस बात का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। उधर, स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी जानकारी बोर्ड के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने ये भी माना है कि उनको ये मौका मुश्किल और अलग हालातों में मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्रिकबज के मुताबिक, क्रिकेट स्कॉटलैंड के चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रुडी लिंडब्लेड ने कहा है, "आज सुबह मुझे ICC से लेटर मिला जिसमें पूछा गया था कि क्या हमारी मेन्स टीम मेन्स T20 वर्ल्ड कप में खेलेगी? और हमने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हम यह इनवाइट देने के लिए ICC के शुक्रगुजार हैं। यह स्कॉटलैंड के प्लेयर्स के लिए लाखों सपोर्टर्स के सामने ग्लोबल स्टेज पर मुकाबला करने का एक रोमांचक मौका है। हम यह भी मानते हैं कि यह मौका मुश्किल और अनोखे हालातों से मिला है।" बांग्लादेश की टीम श्रीलंका में अपने मैच शिफ्ट कराना चाहती थी, लेकिन आईसीसी इसके लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि अंतिम समय पर इतने सारे मैचों के शेड्यूल में बदलाव संभव नहीं था।

उन्होंने आगे कहा, "हमारी टीम आने वाले टूर की तैयारी के लिए कुछ हफ्तों से ट्रेनिंग कर रही है और अब लोकल हालात के हिसाब से ढलने, खेलने और एक शानदार ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में योगदान देने के लिए जल्द ही इंडिया आने की तैयारी कर रही है।" वहीं, क्रिकेट स्कॉटलैंड के चेयरमैन विल्फ वॉल्श ने कहा, “मैंने आज सुबह ICC चेयर जय शाह के कॉल का स्वागत किया, जिसमें कन्फर्म किया गया कि स्कॉटलैंड को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में खेलने का इनविटेशन मिलेगा। मुझे अपनी टीम की तरफ से इसे स्वीकार करते हुए खुशी हो रही है, जो जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम इस मौके के लिए ICC को धन्यवाद देते हैं।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |