स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बतौर एसोसिएट किया बड़ा कारनामा
स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा पार कर कमाल कर दिया है। बतौर एसोसिएट टीम स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में 200 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले कोई ऐसा नहीं कर पाया।

स्कॉटलैंड और इटली के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। 200 रन का आंकड़ा छूते ही स्कॉटलैंड ने इतिहास रच दिया। स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर एसोसिएट टीम 200 या उससे अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। जी हां, इससे पहले यह रिकॉर्ड यूएसए के नाम था। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए ने बतौर एसोसिएट टीम कनाडा का खिलाफ सर्वाधिक 197 रन बनाए थे।
T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर
207/4 - SCO बनाम ITA, कोलकाता, 2026 (पहली पारी)*
197/3 - USA बनाम CAN, डलास, 2024 (दूसरी पारी)
194/5 - CAN बनाम USA, डलास, 2024 (पहली पारी)
193/4 - NED बनाम IRE, सिलहट, 2014 (दूसरी पारी)
189/4 - IRE बनाम NED, सिलहट, 2014 (पहली पारी)
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम को उनके ओपनर, जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 126 रनों की साझेदारी हुई। यहीं से लगने लगा था कि आज टी20 वर्ल्ड कप में 200 रन का आंकड़ा पार होगा।
जॉर्ज मुन्से ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 54 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली। वह हालांकि शतक से चूक गए। वहीं माइकल जोन्स ने उनका साथ देते हुए 30 गेंदों पर 37 रन बनाए।
नंबर-3 पर बैटिंग करने आए ब्रैंडन मैकमुलन ने 18 गेंदों पर 4 छ्क्कों की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका अंत में साथ माइकल लीस्क ने दिया। लीस्क ने 5 गेंदों पर 440 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और इतने ही गगनचुंबी छ्क्के लगाए। स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला मैच खेल रही इटली के सामने अब 208 रनों का चुनौती पूर्ण टारगेट है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


