टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन हुआ कमाल, स्कॉटलैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 200 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी है। यह कारनामा उन्होंने इटली के खिलाफ टूर्नामें के 7वें मैच में किया। इटली को जीत के लिए 208 रन चेज करने होंगे।

स्कॉटलैंड और इटली के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 300-300 रनों की बातें हो रही थी, मगर पहले दो दिनों में तो बड़ी-बड़ी टीमों के 200 रन बनाने में ही पसीने छूट गए। भारत यूएसए के सामने तो इंग्लैंड नेपाल जैसी छोटी टीम के खिलाफ भी ऐसा नहीं कर पाया। मगर स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ यह कारनामा कर दिखाया। स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 200 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई है। उन्होंने इटली के सामने जीत के लिए 208 रनों का टारगेट रखा है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम को उनके ओपनर, जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 126 रनों की साझेदारी हुई। यहीं से लगने लगा था कि आज टी20 वर्ल्ड कप में 200 रन का आंकड़ा पार होगा।
जॉर्ज मुन्से ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 54 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली। वह हालांकि शतक से चूक गए। वहीं माइकल जोन्स ने उनका साथ देते हुए 30 गेंदों पर 37 रन बनाए।
नंबर-3 पर बैटिंग करने आए ब्रैंडन मैकमुलन ने 18 गेंदों पर 4 छ्क्कों की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका अंत में साथ माइकल लीस्क ने दिया। लीस्क ने 5 गेंदों पर 440 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और इतने ही गगनचुंबी छ्क्के लगाए। स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला मैच खेल रही इटली के सामने अब 208 रनों का चुनौती पूर्ण टारगेट है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



