Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र ने पंजाब को रौंदा
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब को 9 विकेट से मात दी।


पंजाब बनाम सौराष्ट्र
Saurashtra vs Punjab 2nd Semi Final Highlights: सौराष्ट्र ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब को 9 विकेट से हराया। इस जीत के साथ सौराष्ट्र ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना रविवार को विदर्भ से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक को मात दी थी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में अनमोलप्रीत सिंह के शतक की बदौलत सभी विकेट खोकर 291 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह ने 105 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए 100 रन बनाये। इसके जवाब में सौराष्ट्र ने विश्वराज जड़ेजा के नाबाद 165 रनों की बदौलत 63 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया।
291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम को विश्वराज जड़ेजा और कप्तान हार्विक देसाई ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 138 गेंद में 172 रन की साझेदारी हुई। हार्विक 63 गेंद में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जडेजा और प्रेरक ने विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 99 गेंद में 121 रन की पार्टनरशिप हुई। विश्वराज जड़ेजा ने 127 गेंद में 18 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 165 रन बनाए। प्रेरक ने 49 गेंद में 52 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से गुरनूर बराड़ को एकमात्र सफलता मिली।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को प्रभसिमरन सिंह और हरनूर सिंह ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाद हरनूर सिंह 43 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह रन आउट हुए। पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह 89 गेंद में 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें चिराग ने आउट किया।
अंकुर ने नमन धीर (8) और नेहाल वढेरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अनमोलप्रीत सिंह ने सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेली। उन्होंने 105 गेंद में 100 रन बनाए। इसके बाद सौराष्ट्र ने पंजाब के लगातार चार और विकेट झटक लिये। पंजाब ने निर्धारित 50 ओवरों में 291 का स्कोर बनाया। आखिरी गेंद पर रमनदीप सिंह (42) रनआउट हुये। सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने चार विकेट लिये। अंकुर पंवर और चिराग जानी को दो-दो विकेट मिले।
PUN score- 291 (50)
SAUR scoe- 293/1(39.3)
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र ने पंजाब को रौंदा
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब को 9 विकेट से मात दी।
Saurashtra vs punjab live score:विश्वराज जड़ेजा-प्रेरक ने पारी को संभाला
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र के विश्वराज जड़ेजा और प्रेरक के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। जडेजा 150 रन बनाने के करीब पहुंच गए हैं।
Saurashtra vs punjab live score: विश्वराज जड़ेजा ने जड़ा शतक
Saurashtra vs punjab live score: सलामी बल्लेबाज विश्वराज जड़ेजा ने 74 गेंद में शतक जड़ दिया है। वह अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं।
Saurashtra vs punjab live score: हार्विक देसाई लौटे पवेलियन
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई 63 गेंद में 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्विक और विश्वराज के बीच पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी हुई।
Saurashtra vs punjab live score: हार्विक-विश्वराज के बीच 150 से ज्यादा रन की साझेदारी
Saurashtra vs punjab live score: हार्विक-विश्वराज के बीच पहले विकेट के लिए 20 ओवर में 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। जडेजा शतक के करीब पहुंच गए हैं।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब को पहले विकेट की तलाश
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिख रहे हैं। सौराष्ट्र ने बिना विकेट गंवाए 16 ओवर में 123 रन बना लिए हैं। हार्विक 48 और विश्वराज 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र की धमाकेदार शुरुआत
Saurashtra vs punjab live score: 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम को हार्विक-विश्वराज ने दमदार शुरुआत दिलाई है। टीम ने सात ओवर में 64 रन बना लिए हैं।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने सौराष्ट्र को दिया 292 रनों का लक्ष्य
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने शुक्रवार को सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 291 रन बनाए हैं। अनमोलप्रीत सिंह ने टीम के लिए 100 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने 4 विकेट लिए।
Saurashtra vs punjab live score: अनमोलप्रीत सिंह शतक लगाकर हुए आउट
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब के बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह शतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल में 105 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए। पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब का स्कोर 200 के पार
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में 200 का स्कोर पार कर लिया है। अनमोलप्रीत सिंह अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने एक ही ओवर में गंवाए दो विकेट
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने 36वें ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट गंवाए हैं। अंकुर ने पांचवीं गेंद पर नमन धीर को आउट किया। जोकि 14 गेंद में 8 रन ही बना सके। वहीं अगली गेंद पर उन्होंने नेहल वढेरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जोकि खाता भी नहीं खोल सके।
Saurashtra vs punjab live score: अनमोलप्रीत ने लगाया अर्धशतक
Saurashtra vs punjab live score: बल्लेबाज अनमोलप्रीत ने शुक्रवार को सौराष्ट्र के खिलाफ 58 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह अपनी पारी में पांच चौके लगा चुके हैं।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह शतक लगाने से चूक गए हैं। उन्होंने 89 गेंद में 87 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान प्रभसिमरन ने 9 चौके और तीन छक्के लगा
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने पूरे किए 100 रन
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने सेमीफाइनल में 20वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। प्रभसिमरन और अनमोलप्रीत क्रीज पर मौजूद हैं।
Saurashtra vs punjab live score: हरनूर सिंह हुए रन आउट
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब को हरनूर सिंह के रूप में पहला झटका लगा है। कप्तान रन आउट होकर पवेलियन लौटे। हरनूर सिंह ने 43 गेंद में 33 रन बनाए।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने पूरे किए 50 रन
Saurashtra vs punjab live score: सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और हरनूर सिंह ने पंजाब को दमदार शुरुआत दिलाई है। टीम ने बिना विकेट गंवाए 50 रन पूरे कर लिए हैं। सौराष्ट्र को सफलता नहीं मिली है।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब की धीमी शुरुआत
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की है। टीम ने 4 ओवर में 10 रन ही बनाए हैं।
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब प्लेइंग इलेवन
Saurashtra vs punjab live score: पंजाब (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर/कप्तान), हरनूर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, मयंक मारकंडे, गुरनूर बराड़
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र प्लेइंग इलेवन
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र (प्लेइंग इलेवन): हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पंवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया
Saurashtra vs punjab live score: सौराष्ट्र वर्सेस पंजाब सेमीफाइनल
Saurashtra vs punjab live score: विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल सौराष्ट्र और पंजाब के बीच खेला जा रहा है। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।