सरफराज खान की चमक सकती है किस्मत! टीम इंडिया में कमबैक लगभग तय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

साई सुदर्शन IND vs SL टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीसीसीआई सूत्र ने बताया है कि सरफराज खान को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में जगह मिल सकती है। बीसीसीआई जल्द ऐलान करेगा।

Sarfaraz Khan
सरफराज खान

IND vs SL टेस्ट सीरीज का आगाज होने में एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है, मगर खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाई हुई है। जसप्रीत बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। बीसीसीआई ने बुमराह के रिप्लसमेंट के रूप में आकिब नबी को श्रीलंका दौरे पर भेजा है। वहीं बोर्ड साई सुदर्शन के फिट होने का इंतजार कर रहा था। हालांकि अब खबर आई है कि साई सुदर्शन श्रीलंका दौरे के लिए फिट नहीं हो पाएंगे, ऐसे में वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई सूत्र ने अब उनके रिप्लेसमेंट के बारे में बताया है।

कौन होगा साई सुदर्शन का रिप्लेसमेंट?

BCCI के सूत्र ने ANI को बताया कि श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज में चोटिल साई सुदर्शन की जगह भारत के बैटर सरफराज खान ले सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सुदर्शन को चोट लगी है, जिससे वह आने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। सूत्र के मुताबिक, सरफराज को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। टीम पर आखिरी फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा लिए जाने की उम्मीद है।

BCCI के एक सूत्र ने कहा, "श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज में चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान ले सकते हैं।"

सुदर्शन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्होंने बैटिंग और फील्डिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया है। हालांकि, बैटर के श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट के लिए समय पर पूरी तरह फिट होने की उम्मीद नहीं है।

सरफराज खान लंबे समय से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं

सरफराज खान ने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट 2024 के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में स्क्वॉड में तो जगह मिली, मगर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें ड्रॉप कर दिया और फिर वह अपने कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सरफराज खान की चमक सकती है किस्मत! टीम इंडिया में कमबैक लगभग तय