सरफराज खान का कमबैक इस प्लेयर को पड़ सकता है भारी, वॉर्म-अप मैच में बढ़ा गौतम गंभीर का सिरदर्द

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वॉर्म-अप मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट की नजरें 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए प्लेइंग XI पर है। सरफराज खान की वापसी ने ध्रुव जुरेल का पत्ता कट सकता है।

Sarfaraz Khan
सरफराज खान

श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिन तक चले वॉर्म-अप मैच के बाद भारतीय प्लेइंग XI लगभग-लगभग कन्फर्म हो गई है। साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ नंबर-3 की पोजिशन के लिए दावेदारी पेश की है। वहीं टॉप-5 में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कप्तान शुभमन गिल और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह कन्फर्म मानी जा रही है। टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द नंबर-6 की पोजिशन को लेकर है। ध्रुव जुरेल इस पोजिशन के लिए पहले सही माने जा रहे थे, मगर वॉर्म अप मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं टीम में सरफराज खान की भी वापसी हो गई है, जो इस पोजिशन के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। इसके अलावा बॉलिंग लाइनअप भी लगभग-लगभग कन्फर्म दिख रही है।

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच नंबर-6 की लड़ाई

श्रीलंका में कंडीशन पूरी तरह से स्पिन गेंदबाजों को फेवर करेगी। वॉर्म-अप मुकाबले की तरह टेस्ट मैच में पिच पर घास की चादर देखने को नहीं मिलेगी। सूखे और स्पिन ट्रैक विकेट पर श्रीलंकाई गेंदबाज अपने स्टार स्पिनरों के दम पर भारत पर शिकंजा कसना चाहेगा। ऐसे में टीम इंडिया को ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत है जो स्पिनर्स को काउंटर कर सके।

नंबर-6 की पोजिशन के लिए पहले ध्रुव जुरेल को देखा जा रहा था। हालांकि वॉर्म अप मैच की पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर उन्होंने टीम मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

भारतीय स्क्वॉड में साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान की एंट्री हुई है। सरफराज ने डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं। वह स्पिनर को बेहतरीन अंदाज में खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास स्वीप, रिवर्स स्वीप और कदमों का इस्तेमाल कर स्पिन को खेलने की काबिलियत है, जो श्रीलंकाई कंडीशन में भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

अब देखना होगा कि 15 अगस्त को टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेती है। पहले से टीम में शामिल ध्रुव जुरेल को मौका दिया जाता है या फिर बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल हुए सरफराज खान की किस्मत चमकती है।

बॉलिंग डिपार्टमेंट में कौन-कौन

नंबर-7 पर रवींद्र जडेजा की जगह पक्की है। उनके अलावा टीम में मानव सुथार और कुलदीप यादव हो सकते हैं जो स्पिन डिपार्टमेंट का भार संभाल सकते हैं। दो तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज लगभग-लगभग तय है। दूसरा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा या फिर गुरनूर बरार में से कोई एक हो सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल/सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सरफराज का कमबैक इस प्लेयर को पड़ सकता है भारी, बढ़ा गौतम गंभीर का सिरदर्द