भारत की ODI टीम से ऋषभ पंत की छुट्टी, फिर भी संजू सैमसन को नहीं मिलेगी जगह; रिपोर्ट आई सामने
संजू सैमसन को भारत की वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना नहीं है। भले ही उनका रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में अच्छा है और टी20 क्रिकेट में लगातार वह दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे।

भारतीय टीम आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। आईपीएल के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद 14 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ और में तीसरा मौच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चयनकर्ता नजरअंदाज कर सकते हैं।
दरअसल, शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को वनडे सीरीज खेलनी है। जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की खबर है, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर फर्स्ट च्वॉइस सिलेक्टर्स की केएल राहुल ही हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज थे, लेकिन अब उनकी जगह ईशान किशन की तरजीह दिए जाने की संभावना है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और आईपीएल में कुछ अच्छी पारियां खेलने वाले संजू सैमसन को बाहर ही बैठना होगा। वनडे क्रिकेट में भी सैमसन का रिकॉर्ड दमदार है।
ईशान किशन ने आखिरी वनडे मैच दो साल से ज्यादा समय पहले खेला था। उसके बाद से वे टीम से बाहर थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था और फिर वे टी20 विश्व कप भी खेले। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन ईशान किशन ने किया था, जिसका भरपूर इनाम उनको मिल रहा है। पहले टी20 टीम में उनकी वापसी हुई और अब वनडे टीम में भी उनको जगह मिलने वाली है। ऋषभ पंत को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आईपीएल 2026 में भी उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं।
19 मई को हो सकता है टीम का ऐलान
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए हो सकता है। बोर्ड ने उन खिलाड़ियों को टेस्ट मैच की तैयारी करने के लिए कह दिया है, जिन्हें एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह दी जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय टीम का फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाना है, जबकि वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी भी शुरू करनी है। डब्ल्यूटीसी फाइनल जून में खेला जाएगा, जबकि वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। इसके लिए भी भारत तैयारी शुरू करेगा।
वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



