संजू सैमसन का T20 वर्ल्ड कप डेब्यू रहा तूफानी, दो साल किया था इंतजार; मगर फिर भी…
संजू सैमसन का T20 वर्ल्ड कप डेब्यू तूफानी तो रहा, लेकिन ये ज्यादा लंबा नहीं रहा। 3 छक्के और एक चौके की मदद से उन्होंने 22 रन 8 गेंदों में बनाए और फिर आउट हो गए। एक बार को लगा कि वे एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

T20 World Cup 2024 की विजेता टीम के सदस्य संजू सैमसन भी थे, लेकिन उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। टी20 विश्व कप 2026 के लिए जब टीम चुनी गई तो उनको मुख्य विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर टीम में जगह मिली। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने बहुत की घटिया प्रदर्शन किया। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अपनी चॉइस को बदला और संजू सैमसन से ओपनिंग और विकेटकीपिंग छीनकर ईशान किशन को दे दी। इस तरह संजू सैमसन अपने टी20 विश्व कप डेब्यू से दूर रहे। मुंबई में जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मैच खेलने उतरी तो उस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत ईशान किशन ने की, जबकि संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं थे। हालांकि, दूसरे ही मैच में संजू सैमसन को टी20 विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिला।
संजू सैमसन इस बार ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। इसके पीछे का कारण ये था कि अभिषेक शर्मा बीमार थे और ऐसे में उनकी जगह नामीबिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में सैमसन ने टी20 विश्व कप में डेब्यू किया। एक बार को लगा कि संजू सैमसन अभिषेक शर्मा की कमी खलने नहीं देंगे। टी20 विश्व कप में अपने रनों की शुरुआत भी संजू सैमसन ने सामने की ओर लगाए गए छक्के के साथ की।
इसके बाद दो और छक्के संजू सैमसन के बल्ले से निकले और फिर कवर के ऊपर से एक बेहतरीन चौका भी उन्होंने लगाया। दिल्ली के खचाखच भरे अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस में उत्साह देखने ही बन रहा था, लेकिन संजू सैमसन का लीन पैच वाला फेज अगली ही गेंद पर देखने को मिला। दूसरे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का, पांचवीं गेंद पर चौका लगाने के बाद संजू सैमसन आखिरी गेंद को फिर से बाउंड्री के पार भेजने के चक्कर में डीप मिड विकेट पर कैच आउट हो गए।
सैमसन ने इस मुकाबले में 8 गेंदों का सामना किया और 3 छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। शुरुआत भारत को अच्छी मिल गई थी, लेकिन संजू सैमसन दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि, पहले ओवर की 3 गेंदों को जब उन्होंने संभलकर खेला तो लगा कि आज अपनी पारी वे ऐसी ही बुनने की कोशिश करेंगे और एक बड़ी पारी इस मैदान पर खेलना चाहेंगे, लेकिन जैसे ही उनको गेंदें मिलती गईं, उन्होंने बाउंड्री के पार उन्हें भेजना शुरू कर दिया। आखिर में जीत गेंदबाज की हुई और संजू सैमसन के चेहरे पर मायूसी साफ दिखी, क्योंकि उन्हें विषम परिस्थितियों में ये मौका मिला था, जिसका फायदा वे नहीं उठा सके। अगले मैच तक अभिषेक शर्मा फिट हो जाएंगे तो जाहिर कि वे ओपनर के तौर पर लौटेंगे।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





