संजू सैमसन-प्रसिद्ध कृष्णा ड्रॉप! दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
आयरलैंड से पहला टी20 हारने के बाद भारतीय प्लेइंग XI में बड़े बदलाव हो सकते हैं। संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा का टीम से पत्ता कट सकता है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक सकती है, जो डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

आयरलैंड से पहले T20I में बड़े उलटफेर का शिकार करने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें सीरीज बचाने पर होगी। भारत और आयरलैंड के बीच यह T20I सीरीज 2 मैचों की है। टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। भारत 0-2 से यह सीरीज हारना नहीं चाहेगा। ऐसे में नए कप्तान श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की जोड़ी प्लेइंग XI में बड़े बदलाव कर सकती है। पहले टी20 के बाद प्लेइंग XI में दो बदलाव निश्चित दिख रहे हैं। संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक सकती है।
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
आयरलैंड दौरे पर हर किसी को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार है। उम्मीद थी कि 15 साल के इस युवा सेंसेशन को पहले ही मैच में मौका मिलेगा, मगर गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं किया। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने पारी का आगाज किया, वहीं ईशान किशन नंबर-3 पर खेले। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर आए। तिलक वर्मा और शिवम दुबे उनके बाद उतरे। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने पहले टी20 में बुरी तरह निराश किया। उनके खराब प्रदर्शन की वजह से ही भारत को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
अभिषेक शर्मा न 19 गेंदों पर फिफ्टी ठोक भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अगले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है ताकि वह अभिषेक का साथ दे सकें। ऐसे में संजू सैमसन को ड्रॉप किया जा सकता है।
इसके अलावा अन्य बदलाव प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में देखने को मिल सकता है। इस गेंदबाज ने पहले टी20 में 4 ओवर के कोटे में 57 रन खर्च किए। पिछले दो टी20 में वह 126 रन खर्च कर चुके हैं। ऐसे में प्रिंस यादव उनकी जगह ले सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही रचेंगे इतिहास
वैभव सूर्यवंशी को अगर आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए इंटरनेसनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था, वहीं वैभव अभी 15 साल के ही हैं। अगर वैभव आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में रन बनाते हैं तो इंग्लैंड दौरे पर भी उन्हें मौका मिल सकता है। भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा, जहां टीम इंडिया को 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है।
इंडिया वर्सेस आयरलैंड दूसरा टी20 28 जून को खेला जाना है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


