वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन बोले- मैं T20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट था, मगर उसने…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बात की और बताया कि 15 साल के प्लेयर को मौका क्यों मिला था और उन्हें प्लेइंग इलेवन और टीम से बाहर क्यों बैठना पड़ा था? 

Sanju Samson
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जब दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मौका मिला और वे फ्लॉप रहे तो टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठे। हालांकि, दूसरे मैच में फिर से सैमसन ही खेले और वैभव सूर्यवंशी बाहर रहे। इस मैच में सैमसन ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। 22 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से वे 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन तब तक मैच भारत की मुट्ठी में आ गया था। मैच के बाद सैमसन से जब पूछा गया कि आप टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द मैच थे और फिर 3 मैचों के बाद ड्रॉप कर दिए गए, इसके बाद कोच गौतम गंभीर से क्या बात हुई? इस सवाल का जवाब सैमसन ने बड़े सलीके से दिया और बताया कि पूरा सिनेरियो आखिर क्या था।

संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इंडियन टीम को रन करना आसान बात नहीं है। आप देख रहे हो कि एक लड़का 15 साल का 700-800 रन (आईपीएल में) मारकर आया है। मेरा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (T20 वर्ल्ड कप 2026) उससे पहले था। उसके बाद उसने इतना अच्छा परफॉर्म किया है। उसे किसी और तरीके से आना था और मैंने दो-तीन गेम में अच्छा परफॉर्म नहीं किया था और वह फॉर्म में था और हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे और जैसा कि मैंने पहले बताया, लीडरशिप वाली बात से यह बहुत समझ में आता है। मैं खुद कप्तान रहा हूं और इस तरह के फैसले मैंने भी लिए हैं।”

कठिन फैसले लेना आसान नहीं होता- सैमसन

सैमसन ने आगे कोच गौतम गंभीर के साथ अपने कम्युनिकेशन पर कहा, "इन सभी चीजों में कम्युनिकेशन बहुत मायने रखता है। इस सीरीज के बीच में भी बातचीत हुई और इस सीरीज से पहले भी काफी बातचीत हुई है। इसके इसके पहले भी उन्होंने मुझसे बहुत बातचीत की थी।" वे आगे कहते हैं, "कठिन फैसले लेना, कोई आसान बात नहीं होती है। सामान्य फैसले लेना आम बात होती है, लेकिन लीडरशिप ग्रुप के लिए कठिन फैसले लेना बेहद कठिन काम होता है, क्योंकि उन्हें टीम को ध्यान में रखना होता है।"

संजू सैमसन ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 57 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। नितीश कुमार रेड्डी ने उस पर कब्जा किया, क्योंकि 3 विकेट उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर चटकाए थे। पिछले मैच में उनकी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही थी। सैमसन पर भी रन बनाने का दबाव था, क्योंकि पिछली पांच पारियों में उनके कुल रनों की संख्या इस पारी के रनों की संख्या से भी कम थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव को लेकर सैमसन बोले- मैं T20 WC में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट था, मगर उसने…