वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर रखने के लिए संजू सैमसन ऐसा कर रहा, आर अश्विन कह गए बड़ी बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में एक ओपनिंग स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है। आर अश्विन ने कहा कि फिलहाल दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा को छुआ भी नहीं जा सकता।

R Ashwin on Sanju Samson vs Vaibhav Sooryavanshi
संजू सैमसन, वैभव सर्यवंशी और आर अश्विन (फाइल फोटो)

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने रविवार को इंदौर में तीसरा टी20 मुकाबला 14 रनों से जीता। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज सीरीज में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम मैनेजमेंट का संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी पर भरोसा कायम है। 31 वर्षीय संजू ने दूसरे मैच में 41 गेंदों में 82 रनों की आतिशी पारी खेली थी लेकिन इंदौर में तीन रन ही जुटा सके। संजू और 15 वर्षीय वैभव में एक ओपनिंग स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है। हालांकि, भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि संजू फिलहाल उतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं कि वैभव को बाहर रखा जा रहा। वैभव ने भारत के लिए आठ टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। लेकिन उन्हें भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल मैच खेलने का चांस नहीं मिला।

'संजू इस समय वैभव को टीम से बाहर रखने...''

अश्विन ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''मुझे लगता है कि संजू इस समय वैभव को टीम से बाहर रखने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन कर रहा है। बदकिस्मती है लेकिन वैभव को मौका मिलना चाहिए। लेकिन क्या करें? जिंदगी में ऐसी चीजें होती रहती हैं। दोनों के बीच यह प्रतिस्पर्धा इसलिए भी चल रही है क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट समेत सब जानते हैं कि दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा को बाहर करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। अभिषेक शर्मा एक असाधारण खिलाड़ी है। अगर उसका बल्ला चलता है तो वह हमेशा इंडिया को मैच जिताता है। वह धीरे-धीरे सीखता रहेगा। और मुझे जो सबसे बड़ी पॉजिटिव बात दिख रही है, वह यह है कि वह पिछले दो या तीन महीनों से मुश्किल पिचों पर रन बना रहा है। उसका ग्राफ ऊपर जा रहा है। अभिषेक शर्मा एक शानदार खिलाड़ी है। मुझे उसे खेलते हुए देखना अच्छा लगता है।''

'पिछले दो महीनों में बहुत सी ऐसी चीजें दिखाई...'

अभिषेक ने इंदौर T20I में 30 गेंदों का सामना करने के बाद 69 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच सिक्स शामिल हैं। अभिषेक ने ईशान किशन (18 गेंदों में 37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की बेहतरीन साझेदारी की। भारत ने 224 रनों का टारगेट देने के बाद वेस्टइंडीज को 209/7 पर रोका। अश्विन ने कहा, ''अभिषेक शर्मा ने पिछले दो महीनों में बहुत सी ऐसी चीजें दिखाई हैं जो उनकी परिस्थितियों के अनुसार ढलने की काबिलियत दिखाती हैं। जापान में भी विकेट उतना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की। इंदौर में भी यही सच था। विकेट ज्यादा आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अच्छी बैटिंग की।'' अभिषेक ने जुलाई 2024 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने अभी तक 65 टी20 मैचों में 2036 रन बनाए हैं, जिसमें 32.83 का औसत और 195.95 का स्ट्राइक रेट रहा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव को टीम से बाहर रखने के लिए संजू ऐसा कर रहा, आर अश्विन कह गए बड़ी बात