तूफानी अर्धशतक से संजू सैमसन ने की विराट कोहली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
share

Sanju Samson s half century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। 21 गेंदों में तूफानी फिफ्टी के साथ उन्होंने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

sanju samson
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा शतक

Sanju Samson s half century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ विकेट के चारों तरफ शॉट्स लगाए हैं। संजू ने मैच की शुरुआत में ऐसी लय पकड़ी की सिर्फ 21 गेंदों का सामना करते हुए ही अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि, वे अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक जड़ने से चूक गए। संजू ने आज के मुकाबले में 41 गेंदों में 82 रन बनाए जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल थे। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस तूफानी अर्धशतक के साथ उन्होंने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, WI के खिलाफ कमाल

संजू ने इस तूफानी अर्धशतक के साथ विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। क्रिकेट के किंग के नाम से मशहूर विराट कोहली ने साल 2019 में वानखेड़े स्टेडियम में 21 गेंदों में ही वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक जड़ा था, जो सबसे तेज था, लेकिन अब संजू ने इसकी बराबरी कर ली है।

पिछली चार पारियों में खामोश रहा था संजू का बल्ला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में खेली गई अर्धशतकीय पारी के बाद संजू सैमसन का बल्ला पिछली चार पारियों में खामोश रहा था। उन्होंने जापान के एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। जापान के साथ खेले गए एक अन्य टी-20 मैच और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी संजू का बल्ला नहीं चला था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद जापान के खिलाफ 7 गेंदों में 9 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उनके बल्ले से 9 गेंदो में 7 रन निकले थे। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों में 2 रन ही बना सके थे। इसके बाद भारत में पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 9 गेंदों में 11 रन बनाए।

चौथा टी-20I शतक जड़ने से चूके संजू

लगातार चार मैचों में फेल होने के बाद संजू पर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे थे। हालांकि, उन्होंने इन सवालों का जवाब अपने बल्ले से दिया है और तूफानी पारी खेली है। अंत में संजू 82 रन बनाकर आउट हुए और उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दो साल से शतक ना जड़ पाने का सूखा बना रहा। संजू सैमसन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल तीन शतक जड़े हैं। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने हैदराबाद में खेले गए मैच में 47 गेंदों में 111 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने गई तब संजू ने 8 नवंबर 2024 को डरबन में 50 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। इसके बाद 15 नवंबर 2024 को इसी सीरीज में 56 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक था। आज के मुकाबले में उनके पास चौथा शतक जड़ने का मौका था, लेकिन चूक गए।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तूफानी अर्धशतक से संजू सैमसन ने की विराट कोहली की बराबरी, WI के खिलाफ कमाल