संजू सैमसन शतक से चूकने के बावजूद कर गए कमाल, विराट कोहली के धाकड़ रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Sanju Samson IND vs ENG: संजू सैमसन ने भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की। वह महज 11 रनों से सेंचुरी से चूके। उन्होंने विराट कोहली के एक धाकड़ रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत के विकेटकीपर संजू सैमसन ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तूफानी बल्लेबाजी की। वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महज 11 रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 42 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल हैं। सैमसन को विल जैक्स ने 14वें ओवर में आउट किया। वह ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंद को एक्सट्रा कवर के ऊपर से भेजना चाहते थे लेकिन फिल सॉल्ट के हाथों लपके गए। सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे और भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
संजू सैमसन ने की कोहली की बराबरी
सैमसन भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने विराट कोहली के एक धाकड़ की बराबरी कर ली है। वह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। कोहली ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 47 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 89 रन जुटाए थे। वहीं, सैमसन टी20 नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को पछाड़ा है। हेल्स ने 2022 में भारत के विरुद्ध सेमीफाइनल में 86 रन जोड़े थे। न्यूजीलैंड के फिन एलन टूर्नामेंट के नॉकआउट में शतक जड़ने वाले एकमात्र क्रिकेट हैं। उन्होंने बुधवार को बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐसा किया था और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया।
T20 WC नॉकआउट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी
89* - विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज,2016 (सेमीफाइनल)
89 - संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड,2026 (सेमीफाइनल)
77 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका,2014 (फाइनल)
76 - विराट कोहली बनाम साउथ अफ्रीका,2024 (फाइनल)
75 - गौतम गंभीर बनाम पाकिस्तान,2007 (फाइनल)
72* - विराट कोहली बनाम साउथ अफ्रीका,2014 (सेमीफाइनल)
T20 WC नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 प्लेयर
100* - फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 (सेमीफाइनल)
96* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 (सेमीफाइनल)
89* - विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2016 (सेमीफाइनल)
89 - संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 (सेमीफाइनल)
86* - एलेक्स हेल्स बनाम भारत, एडिलेड, 2022 (सेमीफाइनल)
संजू सैमसन ने की दो साझेदारियां
सैमसन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 253/7 का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। यह नॉकआउट में किसी भी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा (9) दूसरे ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद, सैमसन ने ईशान किशन (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। सैमसन ने सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शिवम दुबे (43) के संग तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की। कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 11 रन निकले जबकि हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने क्रमश: 27 और 21 रनों का योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



