Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sanju Samson emotional post for Rajasthan Royals goes viral Wrote I gave my everything to this franchise
संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के लिए इमोशनल पोस्ट वायरल, लिखा- इस फ्रैंचाइजी को अपना सब कुछ दिया…

संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के लिए इमोशनल पोस्ट वायरल, लिखा- इस फ्रैंचाइजी को अपना सब कुछ दिया…

संक्षेप: संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हम यहां बस कुछ ही समय के लिए हैं', इस फ्रैंचाइजी को अपना सब कुछ दिया, बेहतरीन क्रिकेट का आनंद लिया, कुछ जीवन भर के रिश्ते बनाए, फ्रैंचाइजी के सभी लोगों को अपने परिवार की तरह माना..और जब समय आएगा..मैं आगे बढ़ जाऊंगा..हर चीज के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

Sat, 15 Nov 2025 12:59 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए हैं। बीसीसीआई आज यानी शनिवार, 15 नवंबर को आईपीएल रिटेंशन 2026 के आखिरी दिन सभी ट्रेड्स का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं, वहीं सीएसके के मुख्य खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आरआर में सैम कुर्रन के साथ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स से अलग होने के बाद सैमसन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:IPL रिटेंशन से पहले ट्रेड हुए 8 प्लेयर्स, सैमसन-जडेजा समेत इन्हें मिली नई टीम

संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “'हम यहां बस कुछ ही समय के लिए हैं', इस फ्रैंचाइजी को अपना सब कुछ दिया, बेहतरीन क्रिकेट का आनंद लिया, कुछ जीवन भर के रिश्ते बनाए, फ्रैंचाइजी के सभी लोगों को अपने परिवार की तरह माना..और जब समय आएगा..मैं आगे बढ़ जाऊंगा..हर चीज के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।"

ये भी पढ़ें:शुभमन गिल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, चोट के चलते छोड़ा मैदान

बीसीसीआई ने संजू सैमसन के ट्रेड की जानकीर देते हुए लिखा, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की लीग फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करेंगे। लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक, सैमसन ने 177 आईपीएल मैच खेले हैं। सीएसके उनके करियर की सिर्फ तीसरी फ्रैंचाइजी होगी। 2013 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से, इस सीनियर खिलाड़ी ने दो सीजन—2016 और 2017—को छोड़कर सभी सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है। 2016-17 में वह दिल्ली के लिए खेले थे।

संजू सैमसन एक दशक से भी ज्यादा समय से राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे हैं और उन्होंने 11 सीजन में इस फ्रैंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व किया है। 2013 में RR में शामिल होने के बाद, वह जल्द ही उनके प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गए और 2014 सीज़न से पहले, सिर्फ 19 साल की उम्र में, उन्हें टीम में रिटेन किया गया। RR के दो साल के निलंबन (2016-17) के बाद, सैमसन 2018 में लौटे और 2021 में कप्तानी संभाली। उनके नेतृत्व और टीम निदेशक कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में, RR 2022 में IPL के फाइनल में पहुंची, जो 2008 में पहला खिताब जीतने के बाद उनका पहला खिताबी मैच था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |