संजू सैमसन को ड्रॉप करने पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने उसको साफ बता दिया है कि...
संजू सैमसन को भारतीय टीम से और प्लेइंग इलेवन से क्यों ड्रॉप किया गया है? इसके बारे में हेड कोच गौतम गंभीर ने बता दिया है। एक तरह से गौतम गंभीर ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।

टीम इंडिया को पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा है। पांच में से टीम चार मैच यूके के दौरे पर हार चुकी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। तीन मैचों के बाद तो टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया। हालांकि, इससे टीम का नतीजा नहीं बदला। सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में जगह नहीं दी गई है। सैमसन को लेकर अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी बता दिया कि आखिरकार उनके साथ मसला क्या है और उन्हें इसकी स्पष्टता दे दी है, जिसकी जानकारी वह मीडिया में नहीं देना चाहते।
संजू सैमसन को बाहर करने पर गंभीर ने क्या कहा?
गौतम गंभीर ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन को लेकर कहा, “पहली बात यह है कि संजू सैमसन को जिस क्लैरिटी (स्पष्टता) की जरूरत थी, वह मेरी तरफ से उन्हें दे दी गई है। यह पूरी तरह से खिलाड़ी और हेड कोच के बीच की बातचीत है। यह बातचीत बाहर तो बताएंगे नहीं। जहां तक क्लैरिटी की बात है तो संजू के बारे में, हम बहुत क्लियर हैं। उन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में जो किया है, वह शानदार रहा है और कभी-कभी आपको किसी खास खिलाड़ी का फॉर्म देखना होता है।"
सैमसन वापसी भी कर सकते हैं- गंभीर
उन्होंने आगे कहा, "ऐसा कोई पक्का नियम नहीं है कि वह इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकता और इससे भी जरूरी बात यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रिजल्ट्स मैटर करते हैं, जो भी हमें सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन लगता है, हम उसी कॉम्बिनेशन के साथ खेलते हैं, हम उसी प्लेइंग 11 के साथ खेलते हैं और मैं हमेशा से इस बात में बहुत यकीन रखता हूं कि हर किसी को अपनी जगह बनानी होती है, हर किसी को इंडिया के लिए खेलने का हक हासिल करना होता है।"
हम परिस्थितियों का अंदाजा नहीं लगा पाए- गंभीर
हेड कोच गंभीर ने यह भी माना कि टीम इंडिया परिस्थितियों का सही आकलन नहीं कर पाई, तभी टीम लगातार हारी है। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से हमने अच्छी तरह अडैप्ट नहीं किया। सच्चाई यही है। चाहे वह आयरलैंड हो या इंग्लैंड, तभी हमारे सामने यह नतीजे हैं। अगर हमने अच्छी तरह अडैप्ट किया होता और अगर हम अच्छी क्रिकेट खेले होते तो हम चार मैच नहीं हारते।" आयरलैंड में भारत सीरीज 2-0 से हार गया था और अब इंग्लैंड की सीरीज भी भारत जीतने वाला नहीं है। इंग्लैंड की टीम इस सीरीज को जीत सकती है, जबकि भारत ज्यादा से ज्यादा सीरीज बराबरी पर खत्म कर सकता है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



