संजू सैमसन के टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे, रोहित शर्मा-विराट कोहली के खास क्लब में मारी एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी के साथ खास क्लब में एंट्री कर ली है। वे टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Sanju Samson
संजू सैमसन (फाइल फोटो)

गुरुवार, 17 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला गया, जिसमें सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर लाइमलाइट लूटी। उनके साथी संजू सैमसन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ एक खास मुकाम हासिल कर लिया। वे टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर चुके हैं। संजू ऐसा करने वाले भारत के केवल पांचवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की खास लिस्ट में एंट्री मारी है।

दमदार पारी के साथ पूरे किए 9000 रन

संजू सैमसन ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में 35 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने 142.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। मुकाबले से पहले संजू सैमसन के कुल 8977 रन थे। 33 रन बनाते ही उन्होंने 9000 टी-20 रन बनाने का आंकड़ा अपने नाम कर लिया और दिग्गजों की सूची में शामिल हुए। संजू सैमसन के अब 9027 रन हो गए हैं।

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बैटर

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली का नाम पहले स्थान पर है। किंग के नाम से मशहूर कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल 14218 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके 9000 से भी अधिक रन हैं। टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में हिटमैन रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 12531 रन बनाए हैं। ये दोनों बल्लेबाज अब अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट (आईपीएल) खेल रहे हैं। सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 9797 रन बनाए। धवन अब प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते नहीं दिखाई देते हैं। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी है। 'सूर्या भाऊ' के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने अपने टी-20 करियर में अब तक कुल 9729 रन बनाए हैं। सूर्या अब टीम इंडिया से बाहर हैं और वापसी की संभावना कम नजर आती है। सूची में पांचवें और आखिरी स्थान पर संजू सैमसन हैं, जिनके 9027 रन हैं। अब तक टी-20 क्रिकेट में यही पांच भारतीय बल्लेबाज हैं, जिनके रनों की संख्या 9000 या उससे अधिक है। इस तरह संजू सैमसन विराट, रोहित, धवन, सूर्या के साथ एलीट लिस्ट में हैं।

9000 या उससे अधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. विराट कोहली - 14218
  2. रोहित शर्मा - 12531
  3. शिखर धवन - 9797
  4. सूर्यकुमार यादव - 9729
  5. संजू सैमसन - 9027

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़संजू सैमसन के टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे, रोहित-विराट के क्लब में एंट्री