संजू सैमसन ने तोड़ डाला विराट कोहली की दो ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय

Mar 02, 2026 06:40 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में 97 रनों की नाबाद पारी खेल बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े, विराट कोहली की 2 ऐतिहासिक पारियों को भी उन्होंने पछाड़ा।

संजू सैमसन ने तोड़ डाला विराट कोहली की दो ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जो नाबाद 97 रनों की पारी खेली है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सैमसन ने ‘परिपक्वता’ के साथ यह पारी खेली। उन्होंने ज्यादा जोखिम नहीं लिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के दौरान सैमसन ने 50 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने कई रिकॉर्ड धवस्त किए, जिसमें विराट कोहली की दो ऐतिहासिक पारियां भी दर्ज है।

टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2 ऐतिहासक पारियां खेली थी, जो आज भी हर किसी को याद होगी। एक 2016 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और एक 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ। इन दोनों ही पारियों में कोहली के बल्ले से नाबाद 82 रन निकले थे।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इससे पहले विराट कोहली के ही नाम था। रिकॉर्ड क्या, लिस्ट में विराट कोहली के अलावा कोई नजर नहीं आता था, मगर सैमसन ने एक झटके में उनकी ऐतिहासिक रनचेज को पछाड़ दिया है।

अब संजू सैमसन के नाम टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

सफल T20 वर्ल्ड कप में चेज़ करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर

97* - संजू सैमसन बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स में, 2026*

82* - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली में, 2016

82* - विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, MCG में, 2022

78* - विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (RPS) में, 2012

72* - विराट कोहली बनाम साउथ अफ्रीका, मीरपुर में, 2014

संजू सैमसन को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत ने वेस्टइंडीज को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां 5 मार्च को उनका सामना इंग्लैंड से होना है। यह लगातार तीसरा मौका है जब टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। इस बार मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।