संजू सैमसन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Feb 12, 2026 07:40 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

संजू सैमसन ने भारत बनाम नामीबिया मैच में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। वह पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरे थे। हालांकि, सैमसन के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली।

संजू सैमसन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

संजू सैमसन ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ ग्रुप ए मैच में तूफानी बल्लेबाजी की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 गेंदों में 22 रन बटोरे। बतौर ओपनर उतरे सैमसन के बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले। उनकी पारी का अंत बेन शिकोंगो ने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर किया। सैमसन ने गुड लेंथ गेंद पर हवाई फायर का प्रयास किया। उन्होंने फ्लिक किया लेकिन डीप मिडविकेट पर लोरेन स्टीनकैंप के हाथों लपके गए। यह उनका टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच था। उन्होंने 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था मगर अब जाकर वर्ल्ड कप में उतरे।

सैमसन ने मैदान पर उतरते ही सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में पहला मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने 31 साल और 93 दिन की उम्र में टूर्नामेंट में डेब्यू किया। सूर्यकुमार टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 2021 में खेले थे। तब उनकी उम्र 31 साल और 40 दिन थी। सूर्या ने पाकिस्तान के सामने डेब्यू किया था। लिस्ट में टॉप पर पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के विरुद्ध डेब्यू किया था। उस वक्त अमित की उम्र 31 साल और 117 दिन थी।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज भारतीय डेब्यूटेंट

31 साल, 117 दिन - अमित मिश्रा बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2014

31 साल, 93 दिन - संजू सैमसन बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026

31 साल, 40 दिन - सूर्यकुमार यादव बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2021

31 साल, 2 दिन - आशीष नेहरा बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया, 2010

30, 358 दिन - लक्ष्मीपति बालाजी बनाम अफगानिस्तान, कोलंबो, 2012

सैमसन को नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। युवा ओपनर अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। उन्हें पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में रहना और बुधवार को छुट्टी मिली। अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उनकी जगह सैमसन ने फील्डिंग की थी। समझा जाता है कि मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को बताया कि अभिषेक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और एक या दो मैच के लिए और बाहर रह सकते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sanju Samson Breaks Suryakumar Yadav Record In India vs Namibia becomes second Indian to do this in T20 World Cup
;;;