'हमें गोल्ड मेडल थाली में परोसकर नहीं मिल'; पाकिस्तान को हराने पर बोले संजू सैमसन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संजू सैमसन एशियन गेम्स 2026 फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद कहा कि भारत ने गोल्ड मेडल मेहनत करके जीता है ना कि उन्हें गोल्ड मेडल उन्हें थाली में परोसकर दिया गया है।

Sanju Samson Gold medal
संजू सैमसन ने कहा हमें गोल्ड मेडल थाली में परोसकर नहीं मिला

संजू सैमसन ने एशियन गेम्स 2026 फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद कहा कि टीम इंडिया को गोल्ड मेडल थाली में परोसकर नहीं मिला है, बल्कि खिलाड़ियों ने इसे मेहनत कर कमाया है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए फाइनल मैच में भारत पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों के दम पर 211 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 192 रन बनाए। हसन नवाज ने 96 रनों की पारी खेल एक समय पर भारतीय खिलाड़ियों की सांसे बढ़ा दी थी, मगर अंत में टीम इंडिया ने 19 रनों से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कबजा जमाया।

अनुभवी टीम होने का मिला फायदा

मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा था, “हमारे पास बहुत अनुभवी टीम थी। यहीं पर अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव काम आता है। हम जानते थे कि अपनी एनर्जी को कैसे मैनेज करना है, प्रैक्टिस और मैच न होने पर भी खुद को कैसे मोटिवेटेड और फोकस्ड रखना है।”

भारत ने एशियन गेम्स में अपनी रेगुलर T20 टीम भेजने का फैसला किया, और सैमसन को लगा कि ‘A’ टीम होने से उन्हें इस मौके के लिए जरूरी क्वालिटी और धैर्य दोनों मिले।

उन्होंने आगे कहा, “‘A’ टीम को लाने से सच में मदद मिली, और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ यही हुआ। मुझे लगता है कि यह सभी के लिए एक सही गेम था।

थाली में परोसकर नहीं मिला मेडल

आखिरकार, हमें एक अच्छा मैच खेलने को मिला। हमने पहली इनिंग में 200 रन बनाए और सोचा कि दूसरी इनिंग पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है, लेकिन विकेट अच्छा था और उन्होंने अच्छी बैटिंग भी की। सभी को एक अच्छा फाइनल देखने को मिला।

हमें थाली में परोस कर गोल्ड नहीं मिला। हमें इसके लिए सच में बहुत मेहनत करनी पड़ी। इससे यह और भी अच्छा लगा, और हम सब खुश हैं।

सैमसन ने एशियन गेम्स के स्टेज पर इंडिया-पाकिस्तान फाइनल की अहमियत मानी, लेकिन कहा कि प्लेयर्स ने खेल शुरू होते ही मैच की डिमांड पर फोकस किया।

उन्होंने आगे कहा “निश्चित रूप से, यह एक बड़ा मौका है और हम सभी के लिए एशियन गेम्स फाइनल में अपने देश को रिप्रेजेंट करने का एक बड़ा मौका है। गेम से पहले और बाद में यही होता है। लेकिन एक बार गेम शुरू होने के बाद, हम मैच के हालात और मैच की सिचुएशन की डिमांड के हिसाब से खेलते हैं।

श्रेयस अय्यर की टीम का अगला असाइनमेंट 6 अक्टूबर से शुरू होगा। भारतीय टीम को घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'हमें गोल्ड थाली में परोसकर नहीं मिल'; पाकिस्तान को हराने पर बोले संजू सैमसन