IPL 2026: संजीव गोयनका का LSG की हार पर पहला रिएक्शन, ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात
लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अपनी टीम की आईपीएल 2026 में पहली हार पर रिएक्शन दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के बाद मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ से बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की तुलना फैंस ने केएल राहुल के आईपीएल 2024 वाले इंसिडेंट से की। संजीव गोयनका एक मैच हारने के बाद केएल राहुल की बीच मैदान पर क्लास लगाई थी। अब यह साफ नहीं है कि इस बार गोयनका ने पंत से क्या बात की, मगर फैंस का कहना है कि गोयनका को बीच मैदान पर किसी खिलाड़ी से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए। इसको लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस बीच उनका एक और पोस्ट सामने आया है, जो उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के बाद किया है।
इस पोस्ट में हालांकि संजीव गोयनका अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फैंस से वादा किया कि उनके कप्तान ऋषभ पंत और पूरी टीम टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करेंगे।
संजीव गोयनका ने X पर लिखा, ‘यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कैप्टन और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से जवाब देंगे। हमारे फैंस, आज इकाना में आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद, हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।’
वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच हारने के बाद कहा, ''बल्लेबाजी में हम बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। योजना यह थी कि (निकोलस) पूरन पांचवें नंबर पर आकर बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभालें। हमें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो 'इंपेक्ट प्लेयर' के तौर पर कुछ रन जोड़ सके क्योंकि एक अच्छी पिच पर हमारे पास काफी रन नहीं थे। हमने आयुष बडोनी के लिए एक खास भूमिका तय की थी कि जब हमारे शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं तो वह उस समय छाप छोड़ सकें। नई गेंद से काफी मदद मिल रही थी लेकिन आप 140 रन (141 रन) बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सकते। हमें 20 अतिरिक्त रन भी भारी पड़े।''
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


