श्रीलंका की ये हरकत संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आई, बोले- भारतीय टीम ने बिल्कुल सही किया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs Sri Lanka: संजय मांजरेकर प्रभात जयसूर्या और कामिल मिशारा की हरकतों से खुश नहीं हैं। दोनों ने भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अंपायरों से बार-बार खराब रोशनी शिकायत की।

Sanjay Manjrekar and Prabath Jayasuriya
संजय मांजरेकर और प्रभात जयसूर्या

श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ मिनट पहले जो हरकतें की, वो संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आई हैं। उन्होंने श्रीलंका पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भारतीय टीम ने मैदान पर डटकर बिल्कुल सही किया। सोमवार को प्रभात जयसूर्या और कामिल मिशारा बार-बार मैदानी अंपायरों से नाराजगी जता रहे थे, क्योंकि उन्होंने कम होती रोशनी के बावजूद खेल जारी रखने का फैसला किया। नाइटवॉचमैन बल्लेबाज के रूप में उतरे जयसूर्या (7 गेंदों में 1) सस्ते में आउट हुए। उन्हें स्पिनर मानव सुथार ने एलबीडब्ल्यू किया। जयसूर्या के आउट होते ही स्टंप्स हो गया, तब श्रीलंका का पहली पारी में स्कोर 8/2 था। भारत दिन के अंतिम घंटे में श्रीलंकाई बल्लेबजों पर दबाव बनाना चाहती थी लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण तीन ओवर का ही खेल संभव हो पाया।

‘रोशनी इतनी खराब नहीं होती कि…'

मांजरेकर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, ''मुझे यह थोड़ा अनप्रोफेशनल रवैया लगा। मुझे पता है कि आप अंपायर को यह संकेत देना चाहते हैं कि रोशनी खराब है, लेकिन आप बॉल से अपनी नजर नहीं हटा सकते। मुझे लगता है कि खराब रोशनी की स्थिति और अंपायर के साथ नाराजगी ने उनके दिमाग पर इतना असर डाला कि वे बॉल पर फोकस नहीं कर रहे थे क्योंकि रोशनी कभी उतनी खराब नहीं थी। हम जानते हैं कि रोशनी कभी इतनी खराब नहीं होती कि आप बॉल न देख सकें। एक निश्चित स्तर का अंधेरा होता है जिसे खराब रोशनी माना जाता है और बल्लेबाज को उससे जुड़ा फैसले का विकल्प होता है। हो सकता है कि श्रीलंका की बात सही हो कि रोशनी काफी खराब थी, लेकिन इससे उन्होंने जो गलती की, वो सही नहीं ठहरती। नाइटवॉचमैन के आउट होने के लिए आप उसे दोष नहीं दे सकते। सुथार ने शानदार गेंद डाली थी।''

'ऐसा करने का क्रेडिट भारत को जाता है'

आखिरी सेशन में मौसम बिगड़ने के बाद अंपायरों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने को कहा। हालांकि, भारतीय कैंप ने अधिकारियों पर दबाव बनाया क्योंकि मेहमान टीम चाहती थी कि कुछ खेल हो। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बारिश जल्द ही रुक गई और खेल जल्द ही शुरू हो गया। मांजरेकर ने कहा, ''ऐसा करने का क्रेडिट भारत को जाता है। श्रीलंका के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। प्रभात को देखिए। भारत इसका फायदा उठाएगा। जब कवर्स डाले जा रहे थे, तब भी भारत ने बहुत अच्छा रोल निभाया वे मैदान पर डटे रहे। अंपायर पर दबाया और कहा कि हमें लगता है कि खेल शुरू हो सकता है। ऐसी ही छोटी-छोटी चीजे हैं। भारत का अब वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा है। अगर भारतीय टीम मैदान पर यह मानकर खड़ी रहे कि खेल शुरू हो सकता है क्योंकि हमें लगता है कि रोशनी पर्याप्त है तो इससे अंपायरों पर थोड़ा प्रेशर पड़ता है।'' भारत ने कोलंबो टेस्टी में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका की ये हरकत संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आई, बोले- भारत ने सही किया