संजय मांजरेकर नहीं कर पाए अपनी आंखों पर विश्वास, शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच- VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल की हैरतअंगेज कैच को देखने के बाद संजय माजरेकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने ऑन एयर कहा, “वाह, उसे यह कैच लेने का कोई हक नहीं था।” आप भी देखें वीडियो-

Shubman Gill catch
शुभमन गिल कैच वीडियो

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। यहां तक इस मैच में कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने ऑन एयर कहा, “वाह, उसे यह कैच लेने का कोई हक नहीं था।” बता दें, भारत ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 462 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में तीसरे दिन लंच ब्रेक तक श्रीलंकाई टीम 99 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है।

शुभमन गिल ने यह कैच श्रीलंकाई पारी के 17वें ओवर के दौरान पकड़ा। कुलदीप यादव की पहली गेंद पर कामिंदू मेंडिस कवर्स की दिशा में टैप कर एक रन लेना चाहते थे। एक्सट्रा कवर की दिशा में तैनात शुभमन गिल ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाते हुए इस कैच को एक हाथ से अंजाम दिया। बल्लेबाज, गेंदबाज और अंपायर समेत मैदान पर मौजूद हर शख्स इस कैच को देखने के बाद हैरान था।

भारत के पूर्व बैटर संजय मांजरेकर, जो उस समय कमेंट्री कर रहे थे, उन्हें अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ, उन्होंने गिल की खास तारीफ की। मांजरेकर ने कहा, “वाह, उसे यह कैच लेने का कोई हक नहीं था। ईमानदारी से कहूँ तो, यह कभी भी उनकी पहुंच में नहीं था। बैटर ने भी सोचा होगा, ‘हां, यह हवा में है, लेकिन यह काफी दूर था।’ उस एरिया में यह सबसे अच्छे कैच में से एक है जो आप देखेंगे।"

बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया जो पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 99 रन बनाकर संघर्ष कर रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। इस तरह से श्रीलंका अभी उससे 363 रन पीछे है। लंच के समय सोनल दिनुशा 14 और निरोशन डिकवेला आठ रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले भारत में सुबह नौ विकेट पर 460 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई, लेकिन केवल चार गेंद के अंदर उसने प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में अपना आखिरी विकेट गंवा दिया। भारत ने इस बीच अपने स्कोर में दो रन जोड़े।

श्रीलंका को ठोस शुरुआत की जरूरत थी लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पारी की दूसरी ही गेंद पर ही उसे पहला झटका दे दिया।

अभ्यास मैच में एसएलसी इलेवन की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वाले निशान फर्नांडो (00) सिराज की स्विंग लेकर बाहर की ओर जाती गेंद को नहीं समझ पाए और उन्होंने पहली स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल को कैच दे दिया।

इससे श्रीलंका की टीम दबाव में आ गई जिसका भारतीय स्पिनरों ने पूरा फायदा उठाया।

सुथार ने अपनी शानदार फ्लाइट, डिप और टर्न से बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कमाल दिखाया जब उनकी गेंद अनुभवी दिनेश चांदीमल (04) के बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर ऋषभ पंत के सुरक्षित हाथों में चली गई।

टेस्ट क्रिकेट में 50 से अधिक के औसत रखने वाले दो बल्लेबाज लाहिरू उदरा (27) और कामिंदु मेंडिस (14) सहज नजर आ रहे थे। मेंडिस ने तो प्रसिद्ध कृष्णा पर पुल शॉट से छक्का भी जड़ा। उदरा ने भी सुथार की गेंदों पर कुछ चौके जड़े।

लेकिन आखिर में सुथार ने तेजी से टर्न लेती गेंद पर उदरा को गली में खड़े यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करा दिया।

मेंडिस खुद को थोड़ा बदकिस्मत मानेंगे क्योंकि कुलदीप यादव की गेंद पर लगाया गया उनके ऊंचे शॉट को शुभमन गिल ने डाइव लगाकर कैच में बदल दिया।

इसके बाद रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा (21) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। धनंजय ने स्लिप में खड़े केएल राहुल को कैच दिया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मांजरेकर नहीं कर पाए अपनी आंखों पर विश्वास, गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच- VIDEO