वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को मिलनी चाहिए थी कड़ी सजा, मांजरेकर ने ICC और BCCI से की डिमांड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संजय मांजरेकर ने आईसीसी और बीसीसीआई से एक खास अपील की है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की श्रीलंका में हुई फाइट्स का जिक्र किया और इसमें कड़ी सजा देने के लिए अनुरोध किया।

Vaibhav Sooryavanshi and Yashasvi Jaiswal Fight
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल

कुछ ही समय पहले भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब इंडिया ए के लिए श्रीलंका में खेल रहे थे तो उनकी एक झड़प श्रीलंकाई खिलाड़ी से हो गई थी। अब टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल के साथ भी ऐसा हुआ। दोनों ही मामलों में बॉडी कॉन्टैक्ट देखने को मिला, जिसके लिए वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की ओर से सजा है, लेकिन ऐसा लगता है कि आईसीसी इन मामलों को ज्यादा तवज्जो नहीं देती और मामूली की सजा देकर खिलाड़ियों को छोड़ देती है। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने आपत्ति जताई है।

संजय मांजरेकर ने बुधवार 26 अगस्त की सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर लिखा, "प्रिय, आईसीसी और बीसीसीआई हाल ही में इंडिया ए के लिए वैभव और अब जायसवाल… अगर आप उन्हें ऐसे बर्ताव से बचने देते रहेंगे, तो आप उन्हें ऐसा बर्ताव दोहराने की ट्रेनिंग देंगे। यह खेल के लिए और सबसे जरूरी बात उनके अपने भविष्य के लिए भी अच्छा नहीं है।"

पहले बात करते हैं हाल ही में हुए यशस्वी जायसवाल वर्सेस असिता फर्नांडो केस की, जहां आईसीसी की ओर से दोनों को सजा दी गई है। दोनों पर मैच फीस का 25-25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट उनके खाते में जोड़ दिया गया है। मामला इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन का है, जह यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में लग रहे थे, लेकिन उनको असिता फर्नांडो ने आउट कर दिया था।

यशस्वी जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो असिता ने कुछ शब्द सेंड ऑफ देते हुए यशस्वी को कहे, जो भारतीय ओपनर सहन नहीं कर पाया। यशस्वी उसी समय वापस लौटे और थोड़ी बहुत बहस के बाद अपना हेलमेट पहने हुए सिर असिता फर्नांडो से टकराया। उन्होंने भी ऐसा किया, जो साफ तौर पर बॉडी कॉन्टैक्ट है, लेकिन सजा इसमें मामूली सी दी गई है। मांजरेकर ने यही मुद्दा उठाया है कि इस तरह के केस में मामूली सजा होगी तो आगे भी यह खिलाड़ी ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई दोनों से इस पर ध्यान देने के लिए कहा है।

वैभव की भी हुई थी लड़ाई

वहीं, अगर वैभव सूर्यवंशी के मामले पर जाएं तो वहां भी लगभग ऐसा ही कुछ हुआ था। इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन यूथ वनडे सीरीज का एक मैच खेला जा रहा था। इस दौरान विशेन हलाम्बागे के साथ वैभव सूर्यवंशी की धक्का-मुक्की हो गई थी। इस पर उन्हें कोई सजा आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से नहीं मिली थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव और यशस्वी को मिलनी चाहिए थी कड़ी सजा, मांजरेकर ने ICC और BCCI से की डिमांड