Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sanjay Manjrekar agree with Team India after 3 changes in Pune Test vs New Zealand says Common sense selection
संजय मांजरेकर ने किया टीम इंडिया में हुए 3 बदलावों का समर्थन, बोले- जब पिच से मदद मिल रही है तो...

संजय मांजरेकर ने किया टीम इंडिया में हुए 3 बदलावों का समर्थन, बोले- जब पिच से मदद मिल रही है तो...

संक्षेप:

  • पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया में हुए 3 बदलावों का समर्थन किया और कहा है कि जब पिच से मदद मिल रही है तो फिर कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज की जरूरत नहीं है। एक लंबा और तेज गेंद डालने वाला फिंगर स्पिनर काफी है।

Oct 24, 2024 10:42 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम में हुए 3 बदलावों का समर्थन किया है। टीम मैनेजमेंट ने पुणे में जारी दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 3 बड़े बदलाव किए। बल्लेबाजी में केएल राहुल को ड्रॉप किया गया है, जबकि गेंदबाजी में एक स्पिनर और एक पेसर की अदला-बदली हुई। केएल राहुल की जगह शुभमन गिल की वापसी हो गई है, जो बेंगलुरु में चोट के कारण नहीं खेले थे। वहीं, उनकी जगह सरफराज को मौका मिला था और उन्होंने 150 रन बना दिए थे। ऐसे में केएल राहुल को ड्रॉप किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि उनकी जगह आका दीप को मौका मिला है। वहीं, स्पिनरों में चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव की बाहर किया गया और उनकी जगह ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। इन बदलावों से संजय मांजरेकर खुश नजर आए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "कॉमन सेंस सिलेक्शन। फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज को शामिल किया गया। जब पिच बहुत कुछ दे रही हो, तो आपको कुलदीप जैसे कलाकार गेंदबाज की जरूरत नहीं है, एक लंबा, तेज फेंकने वाला फिंगर स्पिनर भी काम आ सकता है।"

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने 23 अक्टूबर को और असिस्टेंट कोच ने 22 अक्टूबर को इस बात की पुष्टि की थी कि वे केएल राहुल को बैक करने जा रहे हैं, लेकिन वे बेंगलुरु में 150 रनों की पारी खेलने वाले सरफराज खान को ड्रॉप नहीं कर पाए। शुभमन गिल ने कानपुर में शतक जड़ा था। ऐसे में वे सीधे प्लेइंग इलेवन में आए और केएल राहुल की जगह ली। कुलदीप यादव बेंगलुरु में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनको ड्रॉप किया गया। सिराज को संभवतः आराम दिया गया है। वैसे उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |