नेपाल के संदीप लामिछाने ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में मचाया तहलका

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share

नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ODI क्रिकेट में लामिछाने ने सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

नेपाल के संदीप लामिछाने ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में मचाया तहलका

नेपाल क्रिकेट टीम के स्पिनर संदीप लामिछाने ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब मिचेल स्टार्क नहीं, बल्कि संदीप लामिछाने के नाम दर्ज हो गया है। संदीप लामिछाने ने यह उपलब्धि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की, जब उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए और एक नया इतिहास वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लिख दिया। सबसे तेज 150 ODI विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है, जो कि मोहम्मद शमी हैं।

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 77 मैचों में 150 विकेट वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किए थे, लेकिन संदीप लामिछाने ने 73 मैचों में ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है। भले ही यह इंटरनेशनल क्रिकेट की बात है, लेकिन मिचेल स्टार्क और लामिछाने के विकेटों में काफी अंतर है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने छोटी टीमों के खिलाफ खेले हैं और स्टार्क ने भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ यह विकेट हासिल किए थे।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क ने 2019 में तोड़ा था। उनसे पहले यह विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक के नाम दर्ज था, जिन्होंने 78 मैचों में साल 1998 में 150 विकेट वनडे क्रिकेट में हासिल किए थे। राशिद खान 2022 में उनके करीब पहुंचे थे, लेकिन वे 80 मैचों में 150 वनडे विकेट चटका सके थे। लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के मोहम्मद शमी शामिल हैं। उन्होंने भी 80 मैचों में 150 ODI विकेट हासिल किए थे। वे भारत के सबसे तेज इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले गेंदबाज थे।

सबसे कम मैचों में 150 ODI विकेट

73 मैच - संदीप लामिछाने

77 मैच - मिचेल स्टार्क

78 मैच - सकलेन मुश्ताक

80 मैच - राशिद खान

80 मैच - मोहम्मद शमी

संदीप लामिछाने 18 मई को कीर्तिपुर में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे। 194 रनों पर नेपाल ने स्कॉटलैंड की टीम को समेट दिया था। इसमें 4 विकेट ललित राजबंशी ने चटकाए थे, जिन्होंने 8 ओवर में 32 रन दिए थे। वहीं, संदीप लामिछाने ने 10 ओवर में 47 रन खर्च किए थे और 3 विकेट अपने नाम किए थे। जॉर्ज मुनसे, ब्रैंडन मैकमुलेन और मैथ्यू क्रॉस जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को संदीप लामिछाने ने चलता किया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।