Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sameer Minhas breaks Vaibhav Suryavanshi record of highest runs in an U19 Asia Cup Match innings
कुछ ही देर टिक सका वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका

कुछ ही देर टिक सका वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका

संक्षेप:

भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड कुछ ही देर टिक सका। वे U19 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने थे, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने कुछ ही देर बाद ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Dec 12, 2025 05:42 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुबई में U19 एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। एक मैच इंडिया और यूएई की टीम के बीच था, जबकि एक अन्य मुकाबला पाकिस्तान और मलेशिया की टीम के बीच था। इंडिया वर्सेस यूएई मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 171 रनों की पारी खेली, जबकि पाकिस्तान वर्सेस मलेशिया मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज ने वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी खेलकर टूर्नामेंट के पहले ही दिन तहलका मचा दिया। समीर मिन्हास एक पाकिस्तानी क्रिकेटर के छोटे भाई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मलेशिया के खिलाफ पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के ओपनर समीर मिन्हास ने 148 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 177 रनों की नाबाद पारी खेली। 120 के करीब का स्ट्राइक रेट उनका था। वे इस एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले 95 गेंदों में 9 चौके और 14 छक्कों की मदद से 171 रनों की पारी भारत के वैभव सूर्यवंशी ने खेली। उनका स्ट्राइक रेट 180 का था। दोनों बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट में जमीन-आसमान का अंतर है।

समीर की 177 रनों की पारी अंडर 19 एशिया कप की सबसे बड़ी पारी साबित हो गई। कुछ ही घंट पहले यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किया था। इसके अलावा यूथ ओडीआई क्रिकेट में किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज का ये सबसे बड़ा स्कोर है। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज अंडर 19 वनडे क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। कोई भी बल्लेबाज 160 से भी ज्यादा रन नहीं बना सका है, लेकिन वे अब सभी से आगे निकल गए हैं।

समीर मिन्हास कौन हैं?

समीर, अराफात मिन्हास के छोटे भाई हैं, जो बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और पाकिस्तान U19 टीम के अलावा वे पाकिस्तान के लिए चार T20I मैच भी खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वे पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे। वहीं, समीर मिन्हास का पाकिस्तान के लिए ये पहला यूथ ODI मैच था, जिसमें उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। वहीं, पाकिस्तान ने इस मैच में 345 रन बनाए थे और मलेशिया की टीम 48 रन पर ढेर हो गई। इस तरह ये मैच पाकिस्तान अंडर 19 टीम ने 297 रनों से जीता।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |