ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने ठोकी सेंचुरी, दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन भारत-ए की मजबूत पकड़

पुडुचेरी, 29 सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पांडुचेरी में दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। 282 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट आउट हो गए हैं। सैम हार्पर ने शतक जड़ा है।

sam harper
सैम हार्पर का भारत ए के खिलाफ शतक

सैम हार्पर (नाबाद 101) ने शानदार नाबाद शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया ए को संकट से उबारा जबकि बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (77 रन पर तीन विकेट) और तेज गेंदबाज नचिकेत भुटे (35 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में भारत ए ने मंगलवार को पांडुचेरी में दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन दबदबा बनाए रखा।

दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ए ने सात विकेट पर 282 रन बनाए। हार्पर ने 153 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलिया ए को मुश्किल स्थिति से निकालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत ए ने यहीं खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को पारी और 162 रन से करारी शिकस्त दी थी।

इन भारतीय स्पिनरों ने किया कमाल

मुंबई के स्पिनर मुलानी एक बार फिर प्रभावी रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दोनों टेस्ट सलामी बल्लेबाजों सैम कोंस्टास (02) और नाथन मैकस्वीनी (34) को आउट करने के अलावा जेसन सांघा (46) का अहम विकेट भी हासिल किया। पहले मैच में सात विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी आत्मविश्वास से भरे हुए थे। उन्होंने चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी के बाद दूसरे सत्र में लगातार ओवरों में सांघा और मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब 15 गेंद में खाता खोले बिना आउट हुए। विदर्भ के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुटे की गेंद को छोड़ने की कोशिश में वह विकेट के पीछे कुमार कुशाग्र के हाथों कैच आउट हुए। भूटे ने ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के बल्लेबाज जोश फिलिप (05) को भी आउट किया जिन्हें उन्होंने दूसरी स्लिप में देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया। बाद में उन्होंने लियाम स्कॉट (34) का विकेट भी हासिल किया।

104/5 से सैम हार्पर ने संभाली पारी

ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर जब पांच विकेट पर 104 रन था तब टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन विक्टोरिया के हार्पर ने छठे विकेट के लिए लियाम स्कॉट (34) के साथ 84 और फिर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर टॉड मर्फी (33) के साथ 89 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अपने छठे प्रथम श्रेणी शतक के दौरान हार्पर ने पैरों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और परिस्थितियों तथा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का प्रभावी ढंग से सामना किया। उन्होंने दूसरी नई गेंद लेने के बाद तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया।

भारत के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने दूसरी नई गेंद से मर्फी का विकेट लेकर दिन का अपना एकमात्र विकेट हासिल किया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने ठोकी सेंचुरी, टेस्ट के पहले दिन भारत-ए ने बनाई मजबूत पकड़