
सैम कुर्रन ने जीती रेड और ग्रीन बेल्ट, ILT20 में देखने को मिला गजब का नजारा; जानें किसे दी जाती है ये बेल्ट
सैम कुर्रन फाइनल समेत ILT20 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज के साथ-साथ मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने। बेस्टर बैटर के लिए उन्हें ग्रीन बेल्ट तो MVP के लिए रेड बेल्ट से नवाजा गया।
टी20 टूर्नामेंट्स के दौरान आपने खिलाड़ियों को तरह-तरह के इनाम जीतते हुए देखे होंगे, मगर दुबई में हुई इंटरनेशनल लीग टी20 2025-26 के दौरान एक गजब का नजारा देखने को मिला। जहां एक तरह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों को या तो गोल्डन बैट-बॉल या फिर मेडल से नवाजा जाता है, वहीं ILT20 के दौरान खिलाड़ियों को तरह-तरह के रंग की बेल्ट इनाम में दी गई। ऐसी बेल्ट्स अकसर WWE के दौरान ही देखने को मिलती है।
डेजर्ट वाइपर्स vs MI अमीरात के बीच हुआ फाइनल
ILT20 2025-26 का फाइनल डेजर्ट वाइपर्स vs MI अमीरात के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए डेजर्ट वाइपर्स ने कप्तान सैम कुर्रन की 74 रनों की नाबाद पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए कीरोन पोलार्ड की MI अमीरात 18.3 ओवर में 136 के स्कोर पर ही सिमट गई। डेजर्ट वाइपर्स इससे पहले 2 बार ट्रॉफी के नजदीक पहुंचकर चूक गई थी, मगर तीसरी बार उन्होंने मौका अपने हाथों से नहीं जाने दिया और 46 रनों से यह मैच जीतकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
सैम कुर्रन ने जीती रेड और ग्रीन बेल्ट
सैम कुर्रन फाइनल समेत ILT20 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज के साथ-साथ मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने। बेस्टर बैटर के लिए उन्हें ग्रीन बेल्ट तो MVP के लिए रेड बेल्ट से नवाजा गया।
मोहम्मद वसीम ने ब्ल्यू बेल्ट तो वकार सलामखेल ने व्हाइट बेल्ट जीती। यूएई का बेस्ट प्लेयर होने के नाते मोहम्मद वसीम को नीली बेल्ट से तो टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर वकार सलामखेल को सफेद बेल्ट से नवाजा गया।






