टीम से बाहर किए जाने पर कोच मैकलम से भिड़ गए थे सैम करन, ऑलराउंडर ने खुद बताई पूरी कहानी

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सैम करन ने बताया कि इंग्लैंड से निकाले जाने पर उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम का सामना कैसे किया? ऑलराउंडर ने आखिरी टेस्ट मैच खेलने के पांच साल बाद भी टेस्ट में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

टीम से बाहर किए जाने पर कोच मैकलम से भिड़ गए थे सैम करन, ऑलराउंडर ने खुद बताई पूरी कहानी

सैम करन ने भी इंग्लैंड की टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकलम को लेकर बयान दिया है। काउंटी प्री-सीजन के दौरान आए उनके इस बयान की वजह से इंग्लैंड की टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों के साथ बर्ताव एक हॉट टॉपिक बन गया है। हाल ही में लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो ने क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की और हेड कोच ब्रेंडन मैकलम की लीडरशिप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सैम करन ने तो ये भी बताया है कि वे कोच ब्रेंडन मैकलम से भिड़ गए थे कि उन्हें टेस्ट टीम से इतने लंबे समय तक बाहर क्यों रखा गया। 13 महीने तक वे इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम से भी दूर रहे।

करन ने डेली मेल स्पोर्ट को बताया, "मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है। मैं टीम से बाहर था और बस पूछा कि मुझे क्या करना है? बस बैज (ब्रेंडन मैकलम) के साथ थोड़ी कॉफी पी और उसने बस कहा: दोस्त, जाओ कुछ रन बनाओ और कुछ विकेट लो। यह एक अच्छी, ईमानदार बातचीत थी, और जब मैं वापस आया, तो ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मैंने ठीक वही किया जो उसने कहा था। मैं इसे पॉजिटिव मानता हूं। मैं बहुत कॉम्पिटिटिव लड़का हूं और मैंने बस अपनी पूरी कोशिश की।"

सैम करन इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा भी थे, जहां उन्होंने नेपाल के खिलाफ टीम को जीत भी दिलाई थी। पिछले सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में वे 3 बार टॉप स्कोरर रहे हैं। हालांकि, अभी वे ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं और आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए हैं। सवाल ये भी उठ रहे थे कि बेन डकेट की तरह सैम करन भी आईपीएल छोड़ चुके हैं, लेकिन असल समस्या उनकी इंजरी है। जैमी स्मिथ और जोश टंग भी आईपीएल 2026 के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।