इंडिया मैच को लेकर पाकिस्तान टीम में क्या बातचीत हुई? सलमान मिर्जा ने कहा- हमारी तैयारी पूरे…

Feb 09, 2026 08:38 pm ISTMd.Akram कोलंबो, भाषा
share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से खेलने के सवाल पर पाकिस्तानी गेंदबाज सलमान मिर्जा ने कहा कि टीम सारे मैच खेलने की तैयारी कर रही है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।

इंडिया मैच को लेकर पाकिस्तान टीम में क्या बातचीत हुई?  सलमान मिर्जा ने कहा- हमारी तैयारी पूरे…

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने सोमवार को कहा कि टीम पूरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने की तैयारी कर रही है और सरकार से अनुमति मिलने पर भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच भी खेलेगी। मेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में मिर्जा से पूछा गया था कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर टीम में कोई बातचीत हुई है। मिर्जा ने कहा, ''हम पूरे टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। हम विरोधी टीम के अनुसार खेलेंगे। फैसला सरकार का होगा और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जाएगा।''

उन्होंने कहा, ‘’इस समय फोकस आगामी मैच पर है और हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे। जहां तक भारत के खिलाफ मैच का सवाल है तो यह सरकार का फैसला होगा। जो सरकार तय करेगी, हम उसके अनुसार खेलेंगे।'' इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पीसीबी से भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वापिस लेने का अनुरोध किया है, जिसके बाद पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से यह अनुरोध करेंगे।

दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप में सह मेजबान अमेरिका ने डल्लास में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। उस हार के बारे में मिर्जा ने कहा, ‘’यह क्रिकेट में अक्सर होता है। वह बीती बात है और हम उससे सीखकर आगे बढ़े हैं। हमारा फोकस अगला मैच है और हम पूरी तैयारी से आए हैं। टी20 क्रिकेट में कोई टीम कमजोर नहीं होती। मैच के दिन जो अच्छा खेले, वह अच्छी टीम है।'' पाकिस्तान और भारत के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो में निर्धारित है।

श्रीलंका और यूएई बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। पीसीबी सूत्र ने कहा कि अमीनुल ने बांग्लादेश क्रिकेट के प्रति पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना करते हुए नकवी से बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया। सूत्र ने कहा कि नकवी संभवतः प्रधानमंत्री से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे। वह प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।