सलमान अली आगा ने ठोका तिहरा शतक, इंग्लैंड से लौटकर PCB को दिखाया आईना; कितने पाकिस्तानियों ने किया ऐसा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Salman Ali Agha Triple Century: इंग्लैंड से पाकिस्तान लौटने के बाद सलमान अली आगा ने तिहरा शतक लगाया है। वह इन दिनों प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी 2026 में किंग्समेन एकेडमी के लिए खेल रहे हैं।

Salman Ali Agha Triple Century
सलमान अली आगा (फाइल फोटो)

इंग्लैंड से लौटने के बाद ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आईना दिखाया है। उन्होंने रविवार को प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी 2026 में तिहरा शतक ठोका। वह पाकिस्तान के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में किंग्समेन एकेडमी का हिस्सा हैं। सलमान ने एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में मार्खोर आईटी सॉल्यूशंस के खिलाफ 336 गेंदों में 300 रन कंप्लीट किया। यह लाल गेंद क्रिकेट में 32 वर्षीय ऑलरांडर का पहला तिहरा शतक है। वह फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले 23वें पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं।

सलमान को अचानक स्क्वॉड से किया बाहर

पीसीबी ने 31 अगस्त 2026 को इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों में करारी हार के बाद पाकिस्तानी स्क्वॉड में सात बदलाव किए थे। मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक जैसे खिलाड़ियों के अलावा सलमान को भी स्वदेश लौटना पड़ा। सलमान ने लीड्स में आयोजित पहले टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी की थी। उन्होंने नियमित कप्तान बाबर आजम के अनफिट होने के कारण कमान संभाली। इस ऑलराउंडर को लॉर्ड्स टेस्ट में ड्रॉप कर दिया गया था। पीसीबी को फेरबदल करने से तीसरे टेस्ट में कोई लाभ नहीं मिलेगा। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को बर्मिंघम में 8 विकेट से रौंदा और सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

सलमान ने मुश्किल वक्त में संभाला मोर्चा

हालांकि, सलमान ने अब पीसीबी को करारा जवाब दिया है और चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने स्वदेश आने के बाद प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I में अपने पहले ही मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की। सलमान ने किंग्समेन एकेडमी के लिए उस वक्त मोर्चा संभाला, जब टीम 72 रनों पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी। प्रेशर में बल्लेबाजी करने आए पहले दिन स्टंप्स तक 101 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने मोहम्मद सुलेमान के साथ बेहतरीन पार्टनरशिप की और टीम को लड़खड़ाने से बचाया। उन्होंने शतक को डबल, फिर ट्रिपल सेंचुरी में बदल दिया और इस तरह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी पारी खेली। इस मैच से पहले सलमान ने कभी फर्स्ट क्लास में डबल सेंचुरी नहीं थी। उनका इससे पहले सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 169 था।

'बेसिक्स पर वापस जाने में कुछ गलत नहीं'

स्वदेश आकर सलमान का शानदार पारी खेलना परिवार के लिए भी मायने रखता है। डबल सेंचुरी के बाद सलमान की पत्नी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, ''बेसिक्स पर वापस जाने में कुछ भी गलत नहीं है। कभी-कभी यह जरूरी होता है। कभी भी बहुत ज्यादा गर्व न करें। विनम्र शुरुआत की, उसी तरह खत्म भी करेंगे।'' यह कोई लंबा मैसेज नहीं था लेकिन काफी कुछ कह गया। इस मैसेज ने कुछ लाइनों में ही अनुभवी ऑलराउंडर के मूड को दिखा दिया जो कुछ ही दिनों में पाकिस्तान टेस्ट सेटअप से वापस डोमेस्टिक क्रिकेट में आना पड़ा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सलमान अली आगा ने ठोका तिहरा शतक, इंग्लैंड से लौटकर PCB को दिखाया आईना