Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Salman Ali Agha On Will Pakistan T20 World Cup squad undergo a major overhaul Captain Says I don't see any
क्या पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम में होगा तगड़ा फेरबदल? कप्तान सलमान आगा ने दिया बेबाक जवाब

क्या पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम में होगा तगड़ा फेरबदल? कप्तान सलमान आगा ने दिया बेबाक जवाब

संक्षेप:

क्या पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम में तगड़ा फेरबदल होगा? कप्तान सलमान अली आगा ने इसका जवाब बेबाक दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन सात फरवरी से आठ मार्च तक होने हा है।

Dec 08, 2025 02:49 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम में किसी भी बड़े बदलाव से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनो में खिलाड़ियों को उनकी विशिष्ट भूमिकाएं सौंपे जाने के बाद टीम में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विश्व कप अगले साल सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान ने इस वर्ष एशिया कप के फाइनल में भारत से मिली हार के बाद बड़े बदलाव करते हुए अब्दुल समद, बाबर आजम, उस्मान खान और नसीम शाह को टीम में शामिल किया था। पाकिस्तान ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में हराया और फिर पिछले महीने जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज जीती।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान टीम ने तीसरी बार जीती ट्रॉफी, रोमांचक फाइनल में बांग्लादेश को हराया

सलमान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘मुझे वर्ल्ड कप से पहले राष्ट्रीय टी20 टीम में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता है। मुझे लगता है कि हमारा मौजूद संयोजन विश्व कप में भी बरकरार रहेगा। पिछले कुछ महीनो में प्रत्येक खिलाड़ी को कुछ विशिष्ट भूमिका दी गई और टीम के प्रदर्शन में उसके बाद सुधार हुआ है।’’

ये भी पढ़ें:PCB ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को शाहीन और अंडर-19 टीमों का डायरेक्टर बनाया

पाकिस्तान को विश्व कप से पहले छह टी20 मैच खेलने हैं। सलमान ने कहा कि मैचों की सीमित संख्या के कारण बड़े बदलाव करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले हमें छह टी20 मैच खेलने हैं और मुझे नहीं लगता कि हम इन बचे हुए मैचों में अब कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। हमें अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखानी होगी और मौजूदा संयोजन के साथ ही आगे बढ़ना होगा।’’

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |