उस्मान तारिक को सलमान अली ने बताया पाकिस्तान का ट्रंप कार्ड, बॉलिंग एक्शन पर करारा जवाब
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने स्पिनर उस्मान तारिक को अपनी टीम का ट्रंप कार्ड बताया है। कप्तान ने जोर देकर कहा कि उस्मान का गेंदबाजी एक्शन दो बार क्लियर किया जा चुका है, इसलिए उनकी वैधता पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 202 का सबसे रोमांचक मुकाबला रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पहुंच गई है और दोनों टीमें हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले अपनी तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती। पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने के बाद मैच खेलने के लिए तैयार होने तक इस मुकाबले को लेकर काफी बवाल मच चुका है, हालांकि पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच की पूर्व संध्या पर अपने स्पिनर उस्मान का सपोर्ट करते हुए उन्हें टीम का ट्रंप कार्ड बताया है।
सलमान अली आगा ने स्पष्ट किया कि उन्हें उस्मान के बॉलिंग एक्शन को लेकर हो रही चर्चाओं की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने उस्मान को टीम के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया है, जो खेल का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। कप्तान ने याद दिलाया कि उस्मान का गेंदबाजी एक्शन दो बार क्लियर किया जा चुका है, इसलिए उनकी वैधता पर सवाल उठाना गलत है।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच से पहले कहा, ''उस्मान तारिक हमारे लिये ट्रंपकार्ड है । उसके एक्शन को लेकर बातों की हमें परवाह नहीं है। उस्मान के एक्शन को दो बार क्लीन चिट मिल गई है और मुझे समझ में नहीं आता कि इस पर बात क्यो हो रही है।''
सलमान आगा ने आगे कहा, "वैसे भी, वह (उस्मान) इन सब बातों से ज्यादा प्रभावित नहीं होता। शुरू से ही जब से वह खेल रहा है, लोग उसकी एक्शन पर चर्चा करते आ रहे हैं, इसलिए वह अभ्यस्त हो चुका है। हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है। आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है। वह अच्छी बॉलिंग कर रहा है। आप चाहें तो उसे हमारा ट्रंप कार्ड कह सकते हैं।"
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरुण चक्रवर्ती ।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





