वैभव सूर्यवंशी को सैंडऑफ देने वाले सैम अयूब को पड़ी डांट, वह कोई बच्चा नहीं…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Vaibhav Sooryavanshi Saim Ayuv Send off: वैभव सूर्यवंशी को सैंडऑफ देने वाले सैम अयूब को उन्हीं के देश के पूर्व क्रिकेटर ने डांट लगाई है। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशल मीडिया के लिए ऐसा करते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Saim Ayub celebration
वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब का सेलिब्रेशन

वैभव सूर्यवंशी को सैंड ऑफ देने वाले सैम अयूब को अब अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों से डांट पड़ रही है। शनिवार, 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, हालांकि सैम अयूब अपने बचकाने सेलिब्रेशन के चलते सुर्खियों में आ गए। वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने गोद में बच्चे खिलाने जैसा सेलिब्रेशन किया। कुछ ही देर में उनका ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और भारतीय फैंस इसकी आलोचना करने लगे।

कामरान अकमल ने लगाई सैम अयूब को डांट

सूर्यवंशी को सैंडऑफ देने का टॉपिक एंकर ने एक चर्चा के दौरान शुरू किया, “क्या आपने वह एक्शन देखा? यह कितना बुरा है? आप इतना अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। आप इतने लंबे समय के बाद इंडिया को टक्कर दे रहे हैं। ये चीजें अच्छी नहीं लग रही हैं।”

‘गेम प्लान’ यूट्यूब शो पर इसका जवाब देते हुए कामरान अकमल ने कहा, “ये चीजें लंबे समय से हो रही हैं। हमारा परफॉर्मेंस बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हम सोशल मीडिया के लिए चीजें कर रहे हैं। मैनेजमेंट को इस बारे में सोचना चाहिए। यह इंटरनेशनल क्रिकेट है। चाहे वह 13, 14 या 15 साल का हो, वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है। सैम अयूब कोई बच्चा नहीं है। उसे अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहिए।”

अभिषेक शर्मा ने लिया सैम अयूब से बदला

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ये सेलिब्रेशन किया था। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अभिषेक शर्मा ने यह पूरी घटना देखी थी। अभिषेक ने मुंह से तो कुछ जवाब नहीं दिया, मगर उन्होंने बल्ले से कोहराम मचा दिया। तीसरे ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर अभिषेक ने सैम अयूब को एक छक्का और दो चौके लगाकर बदला लिया। अभिषेक इसके बाद रुके ही नहीं। 20 गेंदों पर फाइनल में अभिषेक ने शतक पूरा किया और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी को सैंडऑफ देने वाले सैम अयूब को पड़ी डांट, वह कोई बच्चा नहीं…