Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Saim Ayub sets an unwanted record World Record Most Ducks in Calendar Year Sanju Samson also on the list
सैम अयूब ने बनाया 0 पर आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, संजू सैमसन भी इस लिस्ट में

सैम अयूब ने बनाया 0 पर आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, संजू सैमसन भी इस लिस्ट में

संक्षेप:

सैम अयूब कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में वह इस साल 7वीं बार 0 पर आउट हुए। वहीं यह उनके करियर का 10वां डक है।

Sun, 2 Nov 2025 12:46 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में वह बिना खाता खोले आउट हुए। इसी के साथ वह साल 2025 के सबसे फिसड्डी बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल का यह उनका 7वां डक है। फुल मेंबर्स टीमों में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक कैलेंडर ईयर में बनाए गए यह सबसे ज्यादा डक हैं। इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन भी हैं। सैमसन 2024 में 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। सैम अयूब इसी के साथ पाकिस्तान के भी सबसे फिसड्डी बल्लेबाज बन गए हैं। वह संयुक्त रूप से पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:कमबैक मैच में शतक से चूके ऋषभ पंत, की चौके-छक्कों की बौछार

एक साल में सबसे ज्यादा डक (फुल मेंबर)

7 - सैम अय्यूब (2025)*

6 - रिचर्ड नगारवा (2024)

5 - रेगिस चकाबवा (2022)

5 - ब्लेसिंग मुजारबानी (2024)

5 - संजू सैमसन (2024)

5 - हसन नवाज (2025)

5 - परवेज हुसैन इमोन (2025)

पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा डक

10 - सैम अयूब

10 - उमर अकमल

8 - शाहिद अफरीदी

8 - बाबर आजम

ये भी पढ़ें:T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर, बाबर ने तोड़ दिया विराट का विश्व रिकॉर्ड

कैसा रहा PAK vs SA मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजों ने इस बार भी निराश किया। रीजा हेंड्रिक्स ने 34 तो कॉर्बिन बॉश ने 30 रनों की पारी खेली, उनके अलावा कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाया। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने तबाही मचाई जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, उनके अलावा फहीम अशरफ और उस्मान तारीख को 2-2 विकेट मिले।

140 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब 0 तो साहिबजाता फरहान 19 रन बनाकर आउट हुए। खराब फॉर्म में चल रहे बाबर आजम इस बार रंग में नजर आए। उन्होंने तीसरे टी20 में 47 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बाबर ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए। पाकिस्तान यह मैच 6 गेंदें और 4 विकेट शेष रहते जीता। बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |