वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सैम अयूब का ‘बचकाना’ सेलिब्रेशन वायरल, भारतीय फैंस को नहीं आएगा पसंद- VIDEO

By Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Saim Ayub celebration Vaibhav Sooryavanshi Wicket: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच में नहीं चला। सैम अयूब ने उन्हें आउट कर बचकाना सेलिब्रेशन किया। यह भारतीय फैंस को पसंद नहीं आएगा।

Vaibhav Sooryavanshi Saim Ayub celebration
वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब का सेलिब्रेशन

भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच निशिन में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के प्लेयर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा बचकाना सेलिब्रेशन किया, जो भारतीय फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इस महामुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ, इस मैच में वह 11 खिलाड़ी उतरे जिन्होंने सेमीफाइनल में में श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें:
IND vs PAK गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला आज, कितने बजे शुरू होगा मैच?

वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सैम अयूब का बचकाना सेलिब्रेशन

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने किया। पहले ओवर में संभलकर बैटिंग करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ही ओवर में दो बैक टू बैक छक्के लगा दिए।

पारी का तीसरा ओवर जब सैम अयूब लेकर आए तो वैभव सूर्यवंशी रिवर्स शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। विकेट कीपर ने गिरते पड़ते कैच को पूरा किया। वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने बचकाना सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:
शुभमन गिल, हैरी ब्रूक और…; अजिंक्य रहाणे-दिनेश कार्तिक ने चुने फ्यूचर फैब-4

सैम अयूब ने वैभव को आउट करने के बाद बच्चों को हाथ में खिलाने जैसा सेलिब्रेशन किया। भारतीय फैंस को उनकी यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। आप भी देखें वीडियो-

अभिषेक शर्मा ने लिया वैभव सूर्यवंशी का बदला

पारी के तीसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जब सैम अयूब ने ये सेलिब्रेसन किया तो अभिषेक शर्मा की नजरें उनपर थी। अभिषेक ने तीसरे ओवर में ही सैम अयूब को एक चौके और एक छक्का लगाकर बताया कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी। अभिषेक शर्मा इस मैच में शानदार बैटिंग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 14 गेंदों पर 40 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी अपने छोटे से करियर में 6 बार पाकिस्तान का सामना कर चुके हैं। जी हां, इसमें टी20 के साथ वनडे मुकाबले भी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का बल्ला उस कदर नहीं चला है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच 2024 में अंडर-19 एशिया कप के रूप में खेला था, जहां उन्होंने 9 गेंदों पर 1 ही रन बनाया था। 2025 में राइजिंग स्टार्स टी20 एशिया कप के दौरान उनकी दूसरी भिड़ंत पाकिस्तान से जब हुई थी तो वैभव ने 28 गेंदों पर 45 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

2025 में हुए वनडे एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 6 गेंदों में 5 रन और फाइनल में 10 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली थी।

आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ वैभव इसी साल 1 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे, जहां उन्होंने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए थे।

अब 6ठी बार एशियन गेम्स में वैभव पाकिस्तान के खिलाफ 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।