साई सुदर्शन का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा, बुमराह समेत चोटिल खिलाड़ियों पर पैनी नजर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले कप्तान

गॉल, 14 अगस्त (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि साई सुदर्शन का टीम से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। जसप्रीत बुमराह समेत चोटिल खिलाड़ियों का ध्यान रखा जा रहा है। हम लगातार उनके संपर्क में हैं।

Shubman Gill
भारतीय कप्तान शुभमन गिल का चोटिल खिलाड़ियों पर बयान

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है जो बीसीसीआई 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में चोट से उबर रहे हैं।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कई बार हालांकि टीम और खिलाड़ी दोनों के हित में जोखिम से बचने का फैसला लेना जरूरी होता है। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (घुटने की चोट) और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन (पैर की अंगुली में चोट) को शुरुआती तौर पर श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में दोनों को बाहर होना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा, ''हां, हम दोनों खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उनकी फिटनेस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और हम जानते हैं कि वे किस स्थिति में हैं। ''

साई सुदर्शन का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण

गिल ने साई सुदर्शन की स्थिति पर विस्तार से बात करते हुए कहा, ''साई का मामला काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। शुरुआत में लग रहा था कि वह इस सीरीज का हिस्सा बन पाएंगे, लेकिन लगातार स्कैन कराने के बावजूद उनकी उबरने की प्रक्रिया उतनी तेज नहीं हुई, जितनी हमें उम्मीद थी।" उन्होंने कहा, ''ऐसे में कई बार खिलाड़ी के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेना पड़ता है कि क्या इतना जोखिम उठाना सही होगा। ‘’ गिल ने कहा कि यह फैसला टेस्ट मैच की अवधि को ध्यान में रखकर लिया गया। उन्होंने कहा, ''टेस्ट मैच पांच दिन का होता है। अगर यह वनडे या टी20 मैच होता तो बात अलग होती। लेकिन टेस्ट मैच में आप कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में आपके पास दूसरे खिलाड़ियों के साथ (वापसी करने के) ज्यादा मौके होते हैं। ‘’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ''अगर कोई खिलाड़ी पहले दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो उसके पास वापसी करने के और भी मौके होते हैं। इसलिए यह ध्यान में रखते हुए साई और बुमराह का टीम से बाहर होना निराशाजनक था।''

हम इस टीम के साथ भी जीत सकते हैं मुकाबले

गिल ने कहा, ''लेकिन अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने से टीम का मनोबल ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। मुझे लगता है कि हमारी 15 सदस्यीय टीम में जो भी खिलाड़ी हैं, या जिन्हें भी हम किसी भी परिस्थिति में अंतिम 11 में मौका देते हैं, वे अच्छा खेल सकते हैं और मैच जीत सकते हैं। ‘’ भारत इस टेस्ट शृंखला में रविंद्र जडेजा के रूप में सिर्फ एक अनुभवी ऑलराउंडर के साथ उतर रहा है क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर अभी चोट से उबर रहे हैं। गिल ने युवा खिलाड़ी मानव सुथार पर भरोसा जताते हुए कहा, ''मानव में बल्लेबाजी की भी क्षमता है। अनुभव और आत्मविश्वास समय के साथ आता है और वह तभी मिलेगा जब वह मैदान पर खेलेंगे और रन बनाएंगे। ‘’ उन्होंने कहा, ''उनकी गेंदबाजी शानदार है और उनमें भविष्य में आठवें नंबर का एक बेहतरीन बल्लेबाज बनने की भी पूरी काबिलियत है। ''

सीरीज शुरू होने से पहले अच्छी हुई है तैयारी

26 वर्षीय गिल का मानना है कि टेस्ट सीरीज से पहले टीम की तैयारी अच्छी रही। कुछ खिलाड़ियों ने पिछले महीने भारत ए के लिए मैच खेले जबकि कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को पिछले सप्ताह एसएलसी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में स्थानीय परिस्थितियों से तालमेल बैठाने का मौका मिला। गिल ने कहा, ''अगर कार्यक्रम ऐसा हो कि टेस्ट मैच से पहले हमें कम से कम एक सप्ताह या 10 दिन का समय मिल जाए तो तैयारी काफी बेहतर होती है। पिछले साल भी हमारा कार्यक्रम बहुत व्यस्त था (इंग्लैंड में खेलने के बाद एशिया कप और फिर भारत में टेस्ट मैच) । ‘’ उन्होंने कहा, ''ऐसे व्यस्त कार्यक्रम में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आसान नहीं होता। हमारी टीम के कई खिलाड़ियों के पास अभी बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है इसलिए अतिरिक्त तैयारी का समय निश्चित रूप से काफी मददगार साबित होता है। ''

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़साई सुदर्शन का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा, बुमराह समेत चोटिल खिलाड़ियों पर नजर