चोटिल साई किशोर बुची बाबू टूर्नामेंट से बाहर, तमिलनाडु अध्यक्ष के पॉल को मिली कमान

चोटिल साई किशोर बुची बाबू टूर्नामेंट से बाहर, तमिलनाडु अध्यक्ष के पॉल को मिली कमान

संक्षेप:

साई किशोर चोट के कारण बुची बाबू टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में प्रदोष रंजन पॉल को टीम का नया कप्तान चुना गया है।

Aug 16, 2025 03:43 pm ISTHimanshu Singh Varta
share

तमिलनाडु के कप्तान आर साई किशोर चोट के कारण प्री-सीजन बुची बाबू टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी तक ठीक हो जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि साई किशोर को पिछले रविवार को चेन्नई के गुरु नानक कॉलेज मैदान पर प्रथम श्रेणी क्लब मैच के दौरान एम शाहरुख खान की गेंद को रोकने के दौरान हाथ में चोट लग गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

28 वर्षीय साई किशोर साउथ जोन की टीम का हिस्सा हैं जो 4 सितंबर को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना अभियान शुरू करेगी। साई किशोर की अनुपस्थिति में, प्रदोष रंजन पॉल बुची बाबू टूर्नामेंट में टीएनसीए अध्यक्ष एकादश के कप्तान होंगे, जबकि सी आंद्रे सिद्धार्थ उनके उप-कप्तान होंगे। पॉल को पहले टीएनसीए एकादश का कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब फेरबदल के बाद शाहरुख उस टीम की कमान संभालेंगे।

साई किशोर की चोट ने घरेलू सीजन की तैयारी में तमिलनाडु के स्पिन स्टॉक को कमजोर कर दिया है। 2023-24 के रणजी सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज उनके साथी बाएं हाथ के स्पिनर एस अजित राम भी चोटिल हैं, जबकि एम सिद्धार्थ को निजी व्यस्तताओं के कारण टीएनसीए अध्यक्ष एकादश से टीएनसीए एकादश में स्थानांतरित कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
AUS के गेंदबाज ने एक ओवर में लुटाए 36 रन, 9 गेंदों में बैटर ने ठोकी 6 बाउंड्री

साई किशोर ने चेन्नई लौटने से पहले सरे के लिए काउंटी क्रिकेट और अपनी क्लब टीम के लिए एक मैच खेलकर लाल गेंद के घरेलू सत्र के लिए खुद को तैयार किया था। पिछले महीने, उन्होंने सरे के लिए दो मैचों में 11 विकेट लिए, जिसमें डरहम के खिलाफ एक पांच विकेट हॉल भी शामिल है, जिससे उनकी टीम को रोथसे काउंटी चैंपियनशिप बरकरार रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिली।

टीएनसीए एकादश का सामना 18 अगस्त को चेन्नई के बाहरी क्षेत्र में स्थित गोजन मैदान पर आयुष म्हात्रे, सरफराज खान और उनके भाई मुशीर की मुंबई टीम से होगा।

टीम:

टीएनसीए अध्यक्ष एकादश: प्रदोष रंजन पॉल (कप्तान), सी आंद्रे सिद्धार्थ (उप-कप्तान), बी इंद्रजीत, विजय शंकर, आर विमल खुमार, एस राधाकृष्णन, एस लोकेश्वर, जी अजितेश, जे हेमचुदेशन, आरएस अंबरीश, सीवी अच्युथ, एच त्रिलोक नाग, पी सरवण कुमार, पी विद्युत और के अभिनव।

टीएनसीए एकादश: एम शाहरुख खान (कप्तान), बूपति वैष्ण कुमार (उप-कप्तान), बी सचिन, एम सिद्धार्थ, तुषार रहेजा, किरण कार्तिकेयन, एस मोहम्मद अली, एस रितिक ईश्वरन, एसआर आतिश, एस लक्ष्य जैन, डीटी चंद्रशेखर, पी विग्नेश, आर सोनू यादव, डी दीपेश, जे प्रेम कुमार, ए एसाक्कीमुथु और टीडी लोकेश राज।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |