साहिबजादा फरहान ने एक साथ तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा का कीर्तिमान भी हो गया ध्वस्त
साहिबजादा फरहान ने एक साथ T20I क्रिकेट के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। अभिषेक शर्मा का कीर्तिमान भी अब ध्वस्त हो गया है। 3 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन फुल मेंबर नेशन के तौर पर फरहान के नाम दर्ज हो गए हैं।

पाकिस्तान की टीम के ओपनर साहिबजादा फरहान ने बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा अभिषेक शर्मा का एक रिकॉर्ड भी इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने धराशायी कर दिया है। साहिबजादा फरहान फुल मेंबर नेशन टीम की कप्तानी करते हुए 3 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ-साथ वह अभिषेक शर्मा द्वारा एक सीरीज में बनाए गए रनों की संख्या से भी आगे निकल गए हैं।
3 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज और कप्तान की बात करें तो यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह के नाम दर्ज, जिन्होंने 3 मैचों में 260 रन बनाए हुए हैं, लेकिन फुल मेंबर नेशन्स की बात करें यानी कि टेस्ट प्लेइंग नेशन्स की तो फिर यह रिकॉर्ड अब साहिबजादा फरहान के नाम दर्ज हो गया, जिन्होंने 239 रन श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20आई सीरीज में बनाए हैं। वे बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज फुल मेंबर्स नेशन्स की ओर से सबसे ज्यादा रन एक टी20 सीरीज में बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।
सबसे ज्यादा रन 3 मैचों की T20I सीरीज में (फुल मेंबर नेशन)
- साहिबजादा फरहान* - 238 रन
- अभिषेक शर्मा - 229 रन
- कॉलिन मुनरो - 223 रन
- डेविड वॉर्नर - 217 रन
*फुल मेंबर नेशन टीम के कप्तान के तौर पर भी सबसे ज्यादा रन
अभी तक बतौर बल्लेबाज इस रिकॉर्ड पर अभिषेक शर्मा का नाम दर्ज था, जिन्होंने 229 रन इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ आयोजित हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज में जड़े थे। लिस्ट में कॉलिन मुनरो का नाम फुल मेंबर्स नेशन्स प्लेयर के तौर पर तीसरे नंबर पर है, जिन्होंने 223 रन 3 मैचों की सीरीज में बनाए थे। डेविड वॉर्नर एक सीरीज में 217 रन बनाने में सफल हुए थे। वे ओवरऑल पांचवें नंबर पर हैं, जबकि टेस्ट प्लेइंग नेशन प्लेयर के तौर पर चौथे पायदान पर हैं।
कप्तान के तौर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात अगर फुल मेंबर्स नेशन्स की करें तो इस लिस्ट में अभी तक शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श थे, जिन्होंने 197 रन बनाए थे। मार्श ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कमाल किया था। हालांकि, साहिबजादा पहले ऐसे फुल मेंबर नेशन टीम के कप्तान हैं, जो 200 के पार पहुंचने में सफल हुए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 79.33 के औसत से 238 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी उन्होंने जीता है।


