सदगोपन रमेश ने हर्षित राणा की चोट पर पूछे कड़े सवाल, कहा- बिना फिटनेस टेस्ट एंट्री कैसे मिली?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत के पूर्व क्रिकेटर सदगोपन रमेश का मानना है कि हर्षित राणा पूरी तरह फिट नहीं थे। क्योंकि अगर खिलाड़ी घुटने की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबरते हैं, तो यह आगे चलकर हैमस्ट्रिंग की चोट का कारण बनता है। इसके बावजूद उन्हें बिना फिटनेस टेस्ट पास किए टीम में एंट्री दी गई।

हर्षित राणा

तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो मैचों से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने बताया कि दोनों खिलाड़ी ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। हर्षित हाल ही में घुटने की सर्जरी के बाद फिट होने के बाद भारतीय टीम से जुड़े थे। हालांकि तेज गेंदबाज के टीम से बाहर होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदगोपन रमेश ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि अगर हर्षित पूरी तरह फिट नहीं थे तो उन्हें टीम में जगह कैसे मिल गई। उन्होंने ये भी कहा है कि अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पैमाने अपनाए जा रहे हैं

हर्षित पूरी तरह फिट नहीं थे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश ने अपने यूट्यब चैनल पर कहा, ''हर्षित राणा को सर्जरी के बाद बिना फिटनेस साबित किए भारतीय टीम में जगह कैसे मिली गई? अगर आप घुटने की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबरे हैं, तो यह आगे चलकर हैमस्ट्रिंग या क्वाड्रिसेप्स (जांघ) की चोट का कारण बनता है। यह स्पष्ट है कि वह 100 प्रतिशत फिटनेस के साथ भारतीय टीम में वापस नहीं आए थे। यह अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जाने का सबूत है। भारत तभी दोबारा अच्छे परिणाम दे पाएगा जब वे इस समस्या को सुधारेंगे।''

उन्होंने आगे कहा, ''उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया और चोट लगने से पहले ही टीम की घोषणा कर दी गई थी। इससे साफ संकेत मिलता है कि वे जानते थे कि वह लगातार दो सीरीज नहीं खेल पाएंगे। यह हर्षित राणा की क्षमता के बारे में नहीं है। भारत को मजबूरी में उसे (सुंदर) खिलाना पड़ा, ये जानते हुए कि इंग्लैंड के पास दो ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। क्योंकि वरुण चक्रवर्ती चोटिल थे। ये भी साफ हो गया कि भारत रवि बिश्नोई पर विश्वास नहीं करता।''

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, '' हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर कर दिया है। ‘’ भारत ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए वरुण और हर्षित की जगह वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय हार चुका है जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।